Naxalite Vivek Yadav shot dead in Gaya had reward of Rs 10 lakh on his head गया में नक्सली विवेक यादव की गोली मारकर हत्या, सिर पर था 10 लाख का इनाम, Bihar Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsNaxalite Vivek Yadav shot dead in Gaya had reward of Rs 10 lakh on his head

गया में नक्सली विवेक यादव की गोली मारकर हत्या, सिर पर था 10 लाख का इनाम

नक्सली विवेक यादव की गया जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई। उस पर झारखंड में 10 लाख रुपये का इनाम था। मंगलवार सुबह उसका शव डुमरिया के पहाड़ी क्षेत्र में पड़ा मिला।

Jayesh Jetawat हिन्दुस्तान, गयाTue, 25 Feb 2025 10:00 PM
share Share
Follow Us on
गया में नक्सली विवेक यादव की गोली मारकर हत्या, सिर पर था 10 लाख का इनाम

बिहार के गया में कुख्यात नक्सली विवेक यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना जिले के डुमरिया प्रखंड की है। मंगलवार सुबह नक्सली का शव मझौली के पहाड़ी क्षेत्र गैबछवा से बरामद किया गया। विवेक यादव की सुरक्षाबलों को लंबे समय से तलाश थी। झारखंड में उस पर 10 लाख रुपये का इनाम रखा गया था। नक्सली नेता संदीप की मौत के बाद विवेक यादव ने ही माओवादी संगठन की कमान संभाल रखी थी।

जानकारी के मुताबिक मझौली के पहाड़ी क्षेत्र में सुबह लकड़हारों और चरवाहों ने एक युवक का शव पड़ा हुआ देखा। उन्होंने स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए गया के मगध मेडिकल कॉलेज भेजा। इसके बाद उसकी पहचान में जुट गई। मंगलवार शाम में मृतक की पहचान नक्सली नेता विवेक यादव के रूप में की गई। गया के सिटी एसपी रामानंद कुमार कौशल ने इसकी पुष्टि की।

ये भी पढ़ें:1 लाख का इनामी नक्सली सुरेश सिंह भोक्ता उर्फ 'लोहा' गया में गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि विवेक यादव की गोली मारकर हत्या की गई है। फिलहाल हत्या की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हत्यारों की पहचान की जा रही है। विवेक यादव मूलरूप से गया जिले का रहने वाला था। वह बिहार और झारखंड में लंबे समय से नक्सली गतिविधियों में सक्रिय था।