Bihar Congress IT Cell Meeting New District Heads Tasked with Public Engagement कांग्रेस की नीतियों को लोगों तक पहुंचाएगा आईटी सेल, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsBihar Congress IT Cell Meeting New District Heads Tasked with Public Engagement

कांग्रेस की नीतियों को लोगों तक पहुंचाएगा आईटी सेल

बिहार कांग्रेस मुख्यालय में आईटी सेल के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों की बैठक हुई। प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि इन जिलाध्यक्षों की जिम्मेदारी पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाना है। उन्होंने भरोसा...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाTue, 22 April 2025 09:28 PM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस की नीतियों को लोगों तक पहुंचाएगा आईटी सेल

बिहार कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस के आईटी सेल के नवनियुक्त जिलाध्यक्षों की बैठक हुई। इसमें प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कुमार ने कहा कि आईटी सेल के जिलाध्यक्षों पर पार्टी की नीतियों और कार्यों को जनता के बीच पहुंचाने की अहम जिम्मेदारी है। उन्होंने भरोसा दिया कि इस जिम्मेदारी के निर्वहन में प्रदेश कांग्रेस हर संभव मदद करेगा। उन्होंने कहा कि जनता के मुद्दों और उनकी अपेक्षाओं को बिहार कांग्रेस का आईटी सेल आवाज देने का काम करेगा। प्रदेश कांग्रेस के आईटी सेल के चेयरमैन सौरभ सिन्हा ने सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्षों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के सभी प्रमुख कार्यक्रमों, नीतियों और गतिविधियों को जनता के बीच मजबूती से रखना है। मौके पर आईटी सेल के प्रदेश सचिव रवि कुमार, पुष्पज कुमार समेत सभी नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।