Bihar Deputy CM Critiques Congress Chief Mallikarjun Kharge s Visit Highlights Political Challenges कांग्रेस की स्थिति राजद के आगे बंधुआ मजदूर वाली : विजय सिन्हा, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsBihar Deputy CM Critiques Congress Chief Mallikarjun Kharge s Visit Highlights Political Challenges

कांग्रेस की स्थिति राजद के आगे बंधुआ मजदूर वाली : विजय सिन्हा

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बिहार दौरे पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि महागठबंधन के दल एक-दूसरे के लिए दलदल बने हुए हैं और कांग्रेस की स्थिति राजद...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाSun, 20 April 2025 08:42 PM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस की स्थिति राजद के आगे बंधुआ मजदूर वाली : विजय सिन्हा

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बिहार दौरे पर प्रतिक्रिया दी है। रविवार को जारी बयान में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि महागठबंधन में शामिल सभी दल एक-दूसरे के लिए दलदल बने हुए हैं। एक-के बाद एक हो रही बैठक का नतीजा मीटिंग हॉल तक सीमित हो गई है। हकीकत है कि कांग्रेस की नीति और नेतृत्व की नजर में बिहार का विकास रहा नहीं है। कहा कि कांग्रेस की स्थिति राजद के आगे बंधुआ मजदूर वाली है। खासकर मल्लिकार्जुन खरगे का इस्तेमाल कांग्रेस के ब्रांड नेता अपनी ब्रांडिंग और लोगों के बीच इमोशन स्थापित करने के लिए कर रहे हैं। राजद-कांग्रेस के नेताओं पर आजकल 'आभासी दुनिया' की खुमारी हावी है। भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों से संगत-पंगत में उन्हें एनडीए की डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां चुभ रही हैं। उन्हें अपने पूर्व के कृत्यों का विश्लेषण करना चाहिए तब शायद उन्हें वास्तविकता का ज्ञान भी होगा और धरातल पर उतरकर सकारात्मक राजनीति करने की प्रेरणा भी मिलेगी। देश में राजद और कांग्रेस परिवारवाद की राजनीति से अलग कुछ नहीं सोचते हैं। उनके लिए देश, ज्य और समाज कभी प्रथम रहा ही नहीं। सत्ता की लोलुपता में उन्हें न तो विकास से कोई वास्ता है और न ही जन भावना की कोई सुध रहती है, जबकि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री दोनों विकास के लिए केवल 'सेंटीमेंट' नहीं 'कमिटमेंट' हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।