खुद सफर कर प्रशासक ने देखी बसों की यात्री सुविधाएं
बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक अतुल कुमार वर्मा ने सरकारी बसों का औचक निरीक्षण किया। बिना पहचान उजागर किए उन्होंने यात्री सुविधाओं की जांच की। उन्होंने एक सरकारी एसी बस में यात्रा की और चालक...

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रशासक अतुल कुमार वर्मा ने बुधवार को राज्य सरकार की ओर से संचालित बसों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अपनी पहचान उजागर किए बिना परिवहन सुविधाओं को जांचा-परखा और यात्री सुविधाओं की पड़ताल की। वे परिवहन सुविधाओं को आंकने के लिए सुबह 10 बजे मल्टी मॉडल हब से न्यू सचिवालय तक जाने वाली सरकारी एसी बस में टिकट लेकर सवार हुए। उन्होंने बस चालक और कंडक्टर के व्यवहार को नजदीक से देखा और संतुष्ट हुए। इस दौरान बस सवारियों से भरी हुई थी और यात्री टिकट लेकर एसी बस में यात्रा करते दिखे। प्रशासक ने कहा कि सार्वजानिक परिवहन की भूमिका बेहद अहम होती है।
शहर में चल रही सरकारी बसों में यात्री सुविधा और सुरक्षा को देखने के लिए औचक निरीक्षण का कदम उठाया। एक यात्री के तौर पर सफर करने से पारदर्शिता का अनुभव मिला। इससे सुधार के लिए भी कुछ बिंदुओं की पहचान करने में मदद मिली।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।