Jharkhand Cow Service Commission Head Rajeev Ranjan Prasad Inspects Dumka Gaushala गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य करना है : राजीव रंजन प्रसाद, Dumka Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDumka NewsJharkhand Cow Service Commission Head Rajeev Ranjan Prasad Inspects Dumka Gaushala

गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य करना है : राजीव रंजन प्रसाद

झारखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने दुमका गौशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने गौ पूजन कर गुड़ खिलाया और बताया कि राज्य में 22 निबंधित गौशालाएं हैं। आयोग का उद्देश्य इन गौशालाओं को...

Newswrap हिन्दुस्तान, दुमकाThu, 22 May 2025 04:30 AM
share Share
Follow Us on
गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य करना है : राजीव रंजन प्रसाद

दुमका, प्रतिनिधि। झारखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद बुधवार को दुमका पहुंचे। दुमका पहुंचने के बाद दुमका गौशाला का निरीक्षण भी किया। अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद के साथ आयोग के उपाध्यक्ष राजू गिरी, रजिस्ट्रार मुकेश कुमार और डॉ. जय तिवारी मौजूद थे। गौशाला पहुंचने पर उन्होंने सर्वप्रथम गौ पूजन किया और गौ माता को गुड़ खिलाया। अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने बताया कि झारखंड में 22 निबंधित गौशालाएं हैं। आयोग उनकी वर्तमान स्थिति की जानकारी ले रही है। उनका उद्देश्य इन गौशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य करना है। जिससे वे अपने संसाधनों से टिकाऊ ढंग से संचालित हो सकें।

यह पहल गौशालाओं के विकास और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है। आयोग का उद्देश्य है कि हर गौशाला खुद के संसाधनों से टिकाऊ ढंग से संचालित हो सके और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती दे। झारखंड गौ सेवा आयोग द्वारा प्रस्तावित दो दिवसीय राज्य स्तरीय सेमिनार में 22 निबंधित गौशालाएं को भी आमंत्रित किया गया है। इस आयोजन में राज्यभर की गोशालाएं भाग लेंगी और अपने कार्यों, उत्पादों व नवाचारों को स्टॉल के माध्यम से प्रदर्शित करेंगी। इस आयोजन में स्टॉल भी लगाए जाएंगे, जिससे लोगों को पता चल सके कि सभी गौशालाओं में कौन-कौन सी गतिविधियाँ चल रही हैं। स्टॉल के माध्यम से लोगों को गौशाला की फुटेज, वीडियो और तस्वीरें दिखाने का काम किया जाएगा, जिससे लोगों को गौशाला के कार्यों और गतिविधियों के बारे में जानकारी मिल सके। यह एक अच्छा तरीका है जिससे लोगों को गौशाला के बारे में जागरूक किया जा सकता है और गौशाला के कार्यों को बढ़ावा दिया जा सकता है। यह अवसर गोशाला के लिए अपने प्रयासों को राज्य स्तर पर साझा करने का सुनहरा मंच होगा। इस अवसर पर उन्होंने गोशाला परिसर में और बेहतर संरचनात्मक विकास हेतु नवीन प्रस्ताव जल्द आयोग को भेजने का निर्देश दिया। फोटो संख्या 25 दुमका गोशाला का निरीक्षण करते झारखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद फोटो संख्या 24 दुमका गौशाला के पदाधिकारी के साथ बैठक करते गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।