छह दिनों में 11.35 लाख महिलाएं हुईं संवाद में शामिल
महिला संवाद में रोजाना हजारों महिलाएं भाग ले रही हैं। छह दिनों में 11 लाख 35 हजार 177 महिलाएं शामिल हुई हैं। 4879 स्थानों पर आयोजन हुआ है, जहां महिलाएं अपनी स्थानीय समस्याएं जैसे नल-जल, राशन कार्ड आदि...

महिला संवाद में हर दिन हजारों महिलाएं शामिल हो रही हैं। छह दिनों में सूबे की 11 लाख 35 हजार 177 महिलाएं शामिल हुई हैं। अबतक 4879 जगहों पर आयोजन हुआ है। हर दिन बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हो रही हैं। इस दौरान सभी अपनी स्थानीय समस्याओं को रख रही हैं। महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तीकरण पर आयोजित महिला संवाद पर गर्मी का असर भी नहीं हो रहा है। सुबह नौ से 11 और शाम चार से छह बजे तक इसका आयोजन हो रहा है। संवाद शुरू होने के पहले ही महिलाओं का जमावड़ा लगने लगता है। संवाद के दौरान महिलाओं को राज्य सरकार के महिला संबंधित विभिन्न योजनाओं की जानकारी जीविका दीदियों की ओर से दी जाती है। इसमें महिलाएं उत्सुकता से शामिल होती हैं। योजना संबंधित हर तरह की जानकारी महिलाएं ले रही हैं। अगर किसी महिला को योजना की जानकारी नहीं होती है तो उन्हें योजना के बारे में विस्तार से बताया जाता है।
स्थानीय समस्याओं को बता रहीं ग्रामीण महिलाएं
महिला संवाद की छह सौ गाड़ियां हर दिन कुल 534 प्रखंडों में जाती है। प्रखंडवार पंचायत और ग्राम संगठन को चिह्नित किया गया है जहां महिला संवाद का आयोजन किया जाता है। संवाद में देखा गया है कि स्थानीय स्तर पर महिलाएं अपनी समस्याओं के बारे में बता रही हैं। इसमें नल-जल के साथ नाली, पानी की दिक्कतें, राशन कार्ड, आधार कार्ड, स्कूल आदि शामिल हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।