नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या, 7 फीट का गड्ढा खोद शव को गाड़ दिया
पुपरी के हरिहरपुर तेमुहा में एक नव विवाहिता कंचन देवी (22 वर्ष) की हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव को गांव से दूर एक सूखे तालाब में दफनाया गया। पुलिस ने सास-ससुर को हिरासत में लिया है और जांच जारी है।...
पुपरी। पुपरी के हरिहरपुर तेमुहा में मंगलवार की रात नव विवाहिता की गलादबाकर हत्या कर दी गयी। साक्ष्य छुपाने के लिए गांव से दूर एक सरेह स्थित सुखे तालाब में सात फीट गड्ढा खोदकर उसमें दफना दिया। मृतका की पहचान गांव के सुजीत कुमार राय की पत्नी कंचन देवी (22वर्ष) के रूप में की गयी है। नवविवाहिता की हत्या की सूचना मिलने पर पुपरी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर चंद्रभूषण कुमार सिंह, एसआई मनोज कुमार सदल बल के साथ तेमुहा गांव पहुंचे। छानबीन की। पूछताछ के बाद स्थानीय चौकीदार की मदद से शव दफनाए स्थल पर पहुंचे। इसके बाद इसकी जानकारी वरीय अधिकारी को दी। मिट्टी के अंदर से शव को निकालने के लिए सीओ पुपरी रामकुमार पासवान को बतौर मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त किया गया। मजिस्ट्रेट के उपस्थिति में मिट्टी की खुदाई कर शव को निकाला गया है। जहां महिला के गर्दन पर गोलाकार काला रंग का निशान पाया गया है। जिससे गला दबाकर हत्या की आशंका जतायी जा रही है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोष्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुपरी पुलिस ने मृत महिला के सास व ससुर को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है। इस सम्बंध में डीएसपी अतनु दत्ता ने बताया कि मृतक के पोष्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट हो सकेगा कि महिला कैसे हुई है। उसके सास-ससूर से पूछताछ की जा रही है। परिजन के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
मृतक कंचन ने सुजीत से किया था प्रेम विवाह
वर्ष 2024 में हरिहरपुर तेमुहा निवासी राम भरोसी राय का पुत्र सुजीत कुमार ने कंचन कुमारी से प्रेम विवाह किया था। बेटी की मौत से व्यथित परसौनी गांव के वार्ड 4 निवासी स्व मुकेश्वर दास की पत्नी इंद्रा देवी ने बताया कि 2024 में कंचन कुमारी घर से पढ़ने के लिए घर से निकली थी। जो वापस नही लौटी। काफी खोजबीन के बाद पता चला कि कंचन कुमारी को शादी की नीयत से तेमुहा के सुजीत कुमार ने अपहरण कर दिल्ली ले गए है। कुछ दिनों तक सुजीत दिल्ली में रहें और बाद में वह कंचन को लेकर तेमुहा अपने घर लौट गए। तब से कंचन ससुराल में थी। बुधवार को पता चला है कि कंचन की हत्या कर दी गई है। हत्या के बाद ससुराल वालों ने लगभग एक बजे रात में शव को दफनाने के लिए तेमुहा गांव से पूरब सरेह में ले गए। सरेह में एक सूखा तालाब में 7 फीट का गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया। सूचना पर वह स्थल पर पहुंचे तो देखा कि उसकी बेटी के शव को मिट्टी के अंदर से पुलिस द्वारा बरामद की गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।