बोले असर... बेगूसराय स्टेशन पर यात्रियों को जल्द मिलेगी समुचित शौचालय की सुविधा
हिन्दुस्तान में बोले बेगूसराय कॉलम छपने के बाद रेलवे ने लिया संज्ञान... आपके प्रिय अखबार हिन्दुस्तान में बोले बेगूसराय के तहत प्रकाशित खबर का सामाजिक स्तर पर व्यापक असर दे

बेगूसराय, नगर संवाददाता। आपके प्रिय अखबार हिन्दुस्तान में बोले बेगूसराय के तहत प्रकाशित खबर का सामाजिक स्तर पर व्यापक असर देखने को मिल रहा है। खबर प्रकाशित होने के बाद अधिकारीगण इसपर संज्ञान लेकर सकारात्मक कार्रवाई कर रहे हैं। सोनपुर रेल मंडल के बेगूसराय स्टेशन पर रेल यत्रियों को अब जल्द ही समुचित शौचालय की सुविधा मिलेगी। स्टेशन के दोनों प्लेटफार्म के अलावा स्टेशन परिसर में भी रेलवे नया शौचालय बनाने जा रहा है। पिछले जनवरी माह में दैनिक हिन्दुस्तान अखबार ने बोले बेगूसराय कॉलम के तहत बेगूसराय स्टेशन पर यात्रियों की इस समस्या का प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इस पर रेल प्रशासनन ने संज्ञान लेते हुए बेगूसराय स्टेशन पर कई शौचालय का निर्माण कराना शुरू कर दिया है। इनमें स्टेशन परिसर में फिर से महिला व पुरुष यात्रियों के लिए नए शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है। इस शौचालय में चार महिलाओं के लिए और छह पुरुष के लिए शौचालय रूम बनाया जा रहा है। इसके अलावा दो-दो स्नान घर एवं महिला व पुरुष के लिए अलग-अगल पेशाब घर भी बनाया जा रहा है। स्टेशन परिसर में बन रहे शौचालय का काम अंतिम चरण में हैं। इसके अलावा बेगूसराय स्टेशन के दोनों प्लेटफार्म पर भी शौचालय का निर्माण कराया जाएगा। प्लेटफार्म पर भी महिला व पुरुष यात्रियों के लिए अलग-अलग शौचालय बनाया जाएगा। इसके लिए प्लेटफार्म पर स्थल का चयन भी हो चुका है। मंगलवार को रेल अधिकारी ने स्टेशन पहुंच स्थल चयन करने के अलावा निर्माण का डिजाइन भी तैयार किया। रेल अधिकारी ने बताया कि दोनों प्लेटफार्म पर यात्रियों की सुविधा के लिए इसी माह शौचालय का निर्माण कार्य शुरु हो जाएगा। निर्माण जल्द पूरा हो और यात्रियों को जल्द प्लेटफार्म पर सुविधा मिलनी शुरु हो जाए। इसके लिए एजेंसी का भी चयन कर लिया गया है। साफ व स्वच्छ रहे, इसके लिए सभी शौचालय होंगे पे एण्ड यूज बेगूसराय स्टेशन परिसर एवं प्लेटफार्म पर बन रहे सभी शौचालय पे एण्ड यूज होंगे। यात्रियों को इस सुविधा के लिए दो से पांच रुपये तक खर्च करने होंगे। रेलवे यह सुविधा स्वच्छ व बेहतर शौचालय यात्रियों को मिले इसके लिए इन शौचालयों पर एजेंसी को तैनात करेगी। स्थानीय रेल अधिकारी ने बताया कि इन निर्माणाधीन शौचालय का हमेशा रखरखाव होता रहे। इसके लिए एजेंसी के हाथो सौंपेगी। इससे यात्रियों को स्वच्छ शौचालय की सुविधा भी मिलेगी और रोजगार भी मिलेगा। लोगों ने हिन्दुस्तान को धन्यवाद कहा बेगूसराय। हिन्दुस्तार अखबार में बोले बेगूसराय का व्यापक असर है। पाठकों की जुबां पर इसकी खासी चर्चा है। लोगों का कहना है कि हिन्दुस्तान अखबार की यह पहल सराहनीय है। उनकी समस्याओं व दिये गये सुझावों को प्रमुखता से प्रकाशित किया जाता है। यह अखबार इसके माध्यम से लोगों की समस्याओं को सरकार व प्रशासन को अवगत कराता है। इसके माध्यम से पीड़ित जनता को इंसाफ भी मिल रहा है। हिन्दुस्तान अखबार की ओर से बोले बेगूसराय के तहत संवाद कार्यक्रम बहुत शानदार पहल है। अखबार के इस तरह के प्रयास से लोग बहुत खुश हैं। हिन्दुस्तान अखबार ने आम जनता से जुड़ने का काम किया है। लोगों की समस्याओं को सरकार के सामने रखा जा रहा है। जनता की समस्याओं को जानने का प्रयास किया है। जितनी भी तारीफ की जाय कम होगी। -अशोक सिंह अमर, पूर्व प्राचार्य, एसएनएनआर कॉलेज चमथा हिन्दुस्तान समाचार पत्र के द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम बोले बेगूसराय आमलोगों के लिए बहुत बेहतर साबित हो रहा है। अखबार दिनचर्या खबर से हटकर उस समूह की समस्या को समाज की पटल पर ला रहा है जो व्यक्ति या उनके समूह का कार्य आजतक समाचार-पत्र में विस्तृत रूप से नहीं आया था। समाचार पत्र हर कमजोर की आवाज बन रहा है। संजय गौतम, सामाजिक कार्यकर्त्ता बोले बेगूसराय हिंदुस्तान अखबार की सबसे अनोखी पहल में से एक है। इस प्रकार की पहल ने लोगों की हृदय की पीड़ा को अखबार के पटल पर लाने का काम किया। लोगों ने बड़े ही उम्मीद के साथ इस पर विश्वास जताया। बोले बेगूसराय में उठाए गए मुद्दों पर सरकार व प्रशासन को ईमानदारी से ध्यान देने की जरूरत है। समाज में बेहतरीन बदलाव देखने को मिलेगा। हिंदुस्तान अखबार को इस प्रकार के कार्यक्रम की शुरुआत करने के लिए बहुत बहुत धन्यवाद। -रौशन कुमार, सचिव, माया कौशल्या फाउंडेशन हिन्दुस्तान अखबार जनसरोकार से जुड़ा अखबार है। यह सामाजिक मुद्दों को प्रमुखता से उठाता है। इसी कड़ी में बोले बेगूसराय के तहत संवाद कार्यक्रम के माध्यम से लोगों की समस्याओं को उठाया जा रहा है। इसके माध्यम से उस वर्ग की आवाज को भी बुलंद किया जा रहा है, जिनका सुनने वाला कोई नहीं था। इसका असर दिख रहा है। कंचन कुमारी, एचएम, मिडिल स्कूल बदलपुरा बेगूसराय जिला के मछुआरों के विकास के लिए जिले के सभी सरकारी जलकर की जीर्णोद्धार, अतिक्रमण मुक्त करने, सरकारी राजस्व की बढ़ोतरी रोकने एवं अन्य मुद्दों को हिंदुस्तान अखबार ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। हिन्दुस्तान का यह अभियान काफी सराहनीय रहा। उम्मीद है कि हिन्दुस्तान की इस मुहिम से मत्स्यपालन के क्षेत्र में बिहार आत्मनिर्भर बनने की दिशा में बढ़ेगा। इसके लिए जिले के मछुआरों की ओर से हिन्दुस्तान अखबार धन्यवाद का पात्र है। -ललन सहनी, मंत्री-सह-कोषाध्यक्ष, बेगूसराय प्रखंड मत्स्यजीवि सहयोग समिति लि. चांदपुरा जिले की स्वास्थ्य समस्याओं से लेकर चिकित्सकों के साथ होने वाली कठिनाइयों को हिन्दुस्तान अखबार ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित की। स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में और बेहतर सुधार करने की दिशा में एक शानदार प्रयास रहा। उम्मीद है कि आने वाले समय में हिन्दुस्तान अखबार इसी तरह स्वास्थ्य सेवा में और बेहतरी के लिए चिकित्सक समुदायों से सुझाव लेता रहेगा। जिले के चिकित्सकों की ओर से हिन्दुस्तान अखबार को बहुत-बहुत आभार। डॉ. सुरभि, रेडियोलॉजिस्ट दैनिक समाचार पत्र हिंदुस्तान लगातार ही अपनी कोशिश से समाज में बदलाव लाने की कोशिश करता रहता है। इसी कड़ी में इस समाचार पत्र के द्वारा जो बोले बेगूसराय कार्यक्रम चलाया गया इसमें नगर निगम से जुड़ी सभी समस्याओं से और उसके समाधान से जुड़ा पेज पार्षदों, मुख्य पार्षद और उप मुख्य पार्षछ का सुझाव के साथ प्रकाशित किया गया था। इससे हम सभी पार्षदों ने अपनी अपनी समस्याएं और नगर को सुंदर और स्वच्छ बनाने के लिए सुझाव भी दिया था। यह कार्यक्रम हिंदुस्तान ने जो प्रकाशित किया यह एक बेहतरीन शुरुआत है। समाज को बदलने की और आम लोगों तक जुड़ने की यह बेजोड़ मुहिम बनकर सामने आयी। -डॉ. शगुफ्ता ताजवर, पार्षद वार्ड-35 जिले के सुधी पाठकों की पहली पसंद हिन्दुस्तान अखबार है। बोले बेगूसराय कार्यक्रम के तहत जिलेभर की महिला चिकित्सकों की समस्याओं, मरीजों के बेहतर इलाज के लिए तत्पर रहने के बाद भी कभी होने वाली परेशानियों को हिन्दुस्तान अखबार ने प्रकाशित कर महिला चिकित्सकों का मनोबल बढ़ाने वाला रहा। इससे मरीजों को और बेहतर इलाज व सेवा करने की प्रेरणा मिली। हिन्दुस्तान अखबार इसके लिए बधाई का पात्र है। -डॉ. अन्नुश्री कुमारी, स्त्री एवं प्रसुति रोग विशेषज्ञ
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।