इटावा में भाजपा कार्यालय मे हुई शोकसभा, पहलगाम मृतकों को श्रद्धांजलि
Etawah-auraiya News - भाजपा कार्यालय पर पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मृत पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी गई। दो मिनट का मौन रखा गया। जिलाध्यक्ष अरुण कुमार ने कहा कि यह घटना पूरे देश को झकझोर देने वाली है। उन्होंने निर्दोषों को...

भाजपा कार्यालय पर पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मृत पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी गई। उनकी आत्मा की शान्ति के लिए दो मिनट रखा गया। जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता ने कहा कि इस हृदयविदारक घटना ने सम्पूर्ण देश को झकझोर दिया है। निर्दोषों को निशाना बनाना कायरता की पराकाष्ठा है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोकसभा में प्रमुख पूर्व सांसद रघुराज शाक्य, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार चौधरी, डॉ रमाकांत शर्मा, जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी, हरनाथ कुशवाह, विवेक भदौरिया, जितेंद्र गौड़, जितेंद्र जैन, जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य, विरला शाक्या, उदयवीर दोहरे, रामशरण गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुशांत दीक्षित, जितेंद्र भदौरिया, अंकित सैनी, समीर सक्सेना उपस्थित रहें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।