आज से दो जोड़ी नई ट्रेनों का होगा परिचालन
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए अमहा पिपरा से सहरसा और सहरसा से समस्तीपुर के बीच नई पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है। अमहा पिपरा से सहरसा के लिए पहली ट्रेन सुबह 06:00 बजे खुलेगी और सहरसा से...

रेलवे की ओर से शुक्रवार से यात्रियों की सुविधा के लिए अमहा पिपरा से सहरसा (वाया सुपौल) तथा सहरसा से समस्तीपुर (वाया अलौली, बिथान) के मध्य एक-एक जोड़ी नई पैसेंजर ट्रेन का नियमित परिचालन होगा। ट्रेन नंबर 75249 अमहा पिपरा-सहरसा पैसेंजर अमहा पिपरा से सुबह 06.00 बजे खुलकर 06.50 बजे सुपौल, 07.30 बजे गढ़बरूआरी सहित अन्य स्टेशनों/हाल्टों पर रुकते हुए 08.50 बजे सहरसा पहुंचेगी। वहीं 75251 सहरसा-समस्तीपुर पैसेंजर सहरसा से 08.55 बजे खुलकर 09.15 बजे सोनबरसा कचहरी, 09.30 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 10.28 बजे बदलाघाट, 10.48 बजे मानसी सहित विभिन्न स्टेशनों/हॉल्टों पर रुकते हुए 11.05 बजे खगड़िया पहुंचेगी। खगड़िया से यह ट्रेन 11.07 बजे खुलकर 12.15 बजे अलौली पहुंचेगी तथा यहां से यह 13.15 बजे खुलकर वापस 14.05 बजे पुनः खगड़िया पहुंचेगी। खगड़िया से यह 15.35 बजे खुलकर 16.12 बजे सलौना सहित अन्य स्टेशनों/हॉल्टों पर रुकते हुए 17.00 बजे हसनपुर रोड पहुंचेगी। हसनपुर रोड से यह 18.00 बजे खुलकर 18.30 बजे बिथान पहुंचेगी तथा बिथान से 19.30 बजे खुलकर वापस 20.00 बजे पुनः हसनपुर रोड पहुंचेगी। हसनपुर रोड से 20.02 बजे खुलकर 20.33 बजे रुसेराघाट सहित अन्य स्टेशनों/हाल्टों पर रुकते हुए 21.45 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी।
75252 समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर समस्तीपुर से 04.00 बजे खुलकर 04.40 बजे रुसेराघाट सहित अन्य स्टेशनों/हॉल्टों पर रुकते हुए 05.08 बजे हसनपुर रोड पहुंचेगी। हसनपुर रोड से यह 05.10 बजे खुलकर 05.40 बजे बिथान पहुंचेगी तथा बिथान से 06.00 बजे खुलकर वापस 06.30 बजे पुनः हसनपुर रोड पहुंचेगी। हसनपुर रोड से यह 07.00 बजे खुलकर 07.31 बजे सलौना सहित अन्य स्टेशनों रुकते हुए 08.30 बजे खगड़िया पहुंचेगी। खगड़िया से यह 09.00 बजे खुलकर 10.00 बजे अलौली पहुंचेगी। यहां से यह 11.00 बजे खुलकर वापस 11.50 बजे पुनः खगड़िया पहुंचेगी। खगड़िया से यह 12.05 बजे खुलकर 12.16 बजे मानसी, 12.30 बजे बदलाघाट, 13.05 बजे सिमरी बख्तियारपुर, 13.30 बजे सोनबरसा कचहरी सहित विभिन्न स्टेशनों/हॉल्टों पर रुकते हुए 14.00 बजे सहरसा पहुंचेगी। गाड़ी सं 75250 सहरसा-अमहा पिपरा पैसेंजर सहरसा से 14.05 बजे खुलकर 15.10 बजे गढ़बरूआरी, 15.45 बजे सुपौल सहित अन्य स्टेशनों/हॉल्टों पर रुकते हुए 17.00 बजे अमहा पिपरा पहुंचेगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।