Patna Women s College Students Create Models from Waste to Promote Environmental Awareness घर के कचरे से पर्यावरण बचाव का संदेश देंगी छात्राएं, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsPatna Women s College Students Create Models from Waste to Promote Environmental Awareness

घर के कचरे से पर्यावरण बचाव का संदेश देंगी छात्राएं

पटना वीमेंस कॉलेज की 48 छात्राएं कचरे से मॉडल बनाकर पर्यावरण बचाव का संदेश देंगी। प्रत्येक समूह में तीन छात्राएं हैं, जो घर या आसपास के कचरे का उपयोग करेंगी। कॉलेज सितंबर में पर्यावरण जागरूकता मनाता...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाWed, 11 Sep 2024 06:11 PM
share Share
Follow Us on
घर के कचरे से पर्यावरण बचाव का संदेश देंगी छात्राएं

पटना वीमेंस कॉलेज की छात्राएं कचरा से मॉडल बना कर पर्यावरण बचाव का संदेश देंगी। इसके लिए कॉलेज प्रशासन से 48 छात्राओं को समूह बनाया है। हर समूह में तीन छात्राएं हैं। ये छात्राएं अपने घर या आसपास पड़े कचरे से मॉडल बनाएंगी और इससे सुरक्षित पर्यावरण का संदेश देंगी। मॉडल के लिए छात्राओं को प्रकृति बचाव थीम दी गई है। पटना वीमेंस कॉलेज प्रशासन सितंबर को पर्यावरण जागरूकता के रूप में मना रहा है। इस दौरान पूरे माह पर्यावरण संबंधित कई गतिविधियों कराई जा रही हैं। इसके लिए कॉलेज का सृष्टि क्लब कई विभागों के साथ मिलकर कार्यक्रम करा रहा है। इको क्लब से जुड़ीं छात्राएं कॉलेज परिसर को साफ कर रही हैं। साथ ही पॉलीथिन इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दे रही हैं। 23 सितंबर को वेस्ट मेटेरियल से बनी मॉडल की प्रदर्शनी लगाई जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।