Rajgir Zoo and Nature Safari Timings Changed Amid Rising Heat राजगीर जू सफारी आज से सुबह छह से दो बजे तक खुलेगा, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsRajgir Zoo and Nature Safari Timings Changed Amid Rising Heat

राजगीर जू सफारी आज से सुबह छह से दो बजे तक खुलेगा

राजगीर के जू सफारी और नेचर सफारी के समय में बदलाव किया गया है। अब ये सुबह 6 से 2 बजे तक ही खुले रहेंगे। पर्यटकों के लिए प्रवेश की अंतिम समय सीमा 12 बजे तक है। मौसम सेवा केंद्र ने राजगीर का अधिकतम...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाWed, 23 April 2025 08:05 PM
share Share
Follow Us on
राजगीर जू सफारी आज से सुबह छह से दो बजे तक खुलेगा

बढ़ती गर्मी को देखते हुए राजगीर के जू सफारी और नेचर सफारी के समय में बदलाव किया गया है। गुरुवार से ये दोनों पर्यटक स्थल सुबह छह से दोपहर 2 बजे तक ही खुले रहेंगे। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। पर्यटकों को जू सफारी और नेचर सफारी में प्रवेश की अंतिम समय सीमा दोपहर 12 बजे तक निर्धारित की गई है। बिहार मौसम सेवा केंद्र की ओर से जारी मौसम बुलेटिन में राजगीर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज किया गया है। अगले कुछ दिनों तक तापमान सामान्य से अधिक रहने और दोपहर में लू चलने की आशंका जताई जा रही है। इस स्थिति को देखते हुए पर्यटकों और वन्यजीवों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव की आशंका को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। पिछले कुछ वर्षों की तरह इस बार भी समय में बदलाव कर गुरुवार से अगले आदेश तक पर्यटकों के लिए सुबह जल्दी भ्रमण की सुविधा दी जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।