कांग्रेस बताए, उसकी प्रतिबद्धता किसके साथ है : विजय
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कांग्रेस पर पहलगाम आतंकी हमले के बाद आपत्तिजनक तस्वीरें साझा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक ऐसे समय में 'सिर तन से जुदा' वाली विचारधारा को बढ़ावा...

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कांग्रेस के आधिकारिक एक्स हैंडल पर आपत्तिजनक तस्वीर प्रसारित करने पर निशाना साधा है। मंगलवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद आज पूरा देश एकजुट है। ऐसे समय में मुख्य विपक्षी पार्टी 'सिर तन से जुदा' वाली विचारधारा को बढ़ावा देने में जुटी है। ऐसा कर वह किससे साथ प्रतिबद्धता जा रही है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी देश के लोगों को बताएं कि कांग्रेस का कमिटमेंट (प्रतिबद्धता) भारत के प्रति है या भारत को अस्थिर करने वालों के साथ है। कांग्रेस के नेता आज जिस प्रकार व्यवहार करने लगे हैं उसे देखकर तो यही लगता है कि कांग्रेस का हाथ कहीं न कहीं पाकिस्तान के साथ है। इनकी पार्टी के नेता पूर्व में भी आतंकियों के प्रति सम्मानजनक भाषा का इस्तेमाल करते रहे हैं। पहलगाम की घटना के बाद भी इनकी पार्टी से जुड़े एक मुख्यमंत्री ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं, जिसे पाकिस्तान में सराहा जा रहा है। कांग्रेस के लोग अपनी सेना और अपने देश की चुनी हुई सरकार के प्रति संदेह और आशंकाओं का माहौल बनाकर आखिर क्या संदेश देना चाहते हैं? वोटबैंक और तुष्टीकरण की राजनीति के चक्कर में आखिर कांग्रेस पार्टी और उनके नेता क्या हासिल करना चाहते हैं?
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।