Weather Alert Thunderstorm and High Winds Expected in State प्रदेश में आज ठनका और आंधी की चेतावनी, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsWeather Alert Thunderstorm and High Winds Expected in State

प्रदेश में आज ठनका और आंधी की चेतावनी

प्रदेश के एक-दो स्थानों पर ठनका और आंधी की चेतावनी है। मौसम विभाग का येलो अलर्ट है जिसमें मेघगर्जन और वज्रपात के साथ हवा की गति 40-50 किमी/घंटा रहेगी। तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। रोहतास का...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाSat, 3 May 2025 10:13 PM
share Share
Follow Us on
प्रदेश में आज ठनका और आंधी की चेतावनी

प्रदेश के एक-दो स्थानों पर रविवार को ठनका और आंधी की चेतावनी है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के एक या दो स्थानों पर मेघगर्जन और वज्रपात के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का येलो अलर्ट है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव होने के आसार नहीं है, जबकि शनिवार को राज्य के अधिकतम तापमान में 2.8 और न्यूनतम तापमान में 6.5 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हुई। प्रदेश का सबसे गर्म शहर 39 डिग्री सेल्सियस के साथ रोहतास का डेहरी और सबसे ठंडा शहर 21.4 डिग्री सेल्सियस के साथ किशनगंज रहा।

पटना सहित राज्य में सूरज के तल्ख तेवर के कारण दिन में लोगों को गर्मी का एहसास हुआ। पटना के अधिकतम तापमान में 2.1 और न्यूनतम तापमान में 4.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। राजधानी का अधिकतम तापमान 36.1 और न्यूनतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ, जबकि पटना और नालंदा के राजगीर में 28 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।