Weather Update Heatwave Expected in Bihar Light Rain Forecast in Patna प्रदेश का मौसम आज गर्म और शुष्क रहेगा , Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsWeather Update Heatwave Expected in Bihar Light Rain Forecast in Patna

प्रदेश का मौसम आज गर्म और शुष्क रहेगा

शनिवार को बिहार का मौसम गर्म और शुष्क रहने की उम्मीद है। पटना में आंशिक बादल और गरज-तड़क के साथ हल्की बारिश की संभावना है। रविवार को 8 जिलों में लू चलने का अलर्ट है। अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाFri, 9 May 2025 07:41 PM
share Share
Follow Us on
प्रदेश का मौसम आज गर्म और शुष्क रहेगा

सूबे का मौसम शनिवार को गर्म और शुष्क रहेगा। पटना में आंशिक तौर पर बादल छाए रहने और गरज व तड़क के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं, जबकि रविवार को 8 जिलों में लू चलने की चेतावनी है। इस दौरान अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की क्रमिक वृद्धि का पूर्वानुमान है। जिस कारण लोगों को भीषण गर्मी का एहसास होगा। शुक्रवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई। जिस कारण चार शहरों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। गोपालगंज का 41.6, पश्चिमी चंपारण के वाल्मीकिनगर का 41.2, गया का 40.8 और खगड़िया का अधिकतम तापमान 40.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार शुक्रवार को अररिया, बेगूसराय, औरंगाबाद, रोहतास, बक्सर, कैमूर में हल्की की बारिश हुई, जबकि औरंगाबाद में 41 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। पटना में दिन का पारा चढ़ेगा, शाम में बारिश के आसार : पटना में शनिवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहने के आसार हैं। इसके साथ ही गरज और तड़क के साथ हल्की बारिश होने के पूर्वानुमान हैं। मौसम विभाग के अनुसार दिन में सूरज के तल्ख तेवर के कारण अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी होगी, लेकिन देर शाम तक गरज व तड़क के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। शुक्रवार को सूरज की तल्खी के बीच आंशिक तौर पर बादल छाया रहा है। इसी कारण अधिकतम तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की ही बढ़ोतरी हुई। राजधानी का अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, लेकिन वातावरण में आर्द्रता की मात्रा 39 प्रतिशत रहने के कारण लोगों को वास्तविक तापमान से अधिक का एहसास होने से भीषण गर्मी महसूस हो रहा था।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।