कोकोनट को बढ़ावा, अनुदान पर पौधा
पूर्णिया जिले में कृषि विभाग का उद्यान विभाग किसानों को अनुदानित दर पर नारियल के पौधे उपलब्ध कराएगा। सरकार 75% सब्सिडी दे रही है। नारियल की खेती से किसानों की आय में वृद्धि हो सकती है, खासकर छठ पूजा...

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया जिले में कृषि विभाग का उद्यान विभाग किसानों को खेत में लगाने के लिए अनुदानित दर पर नारियल का पौधा उपलब्ध कराएगा और कम से कम तीन साल तक उसकी निगरानी भी करेगा। कृषि विभाग ने इस योजना को किसानों की पूरक आय में वृद्धि के लिए लाया है। हालांकि नारियल की खेती से होने वाले मुनाफे का आकलन करना थोड़ा जटिल है, क्योंकि यह कई कारकों पर निर्भर करता है, जैसे कि भूमि की गुणवत्ता, जलवायु, पौधों की देखभाल और बाजार की मांग पर निर्भर करता है। पूर्णिया समेत पूरे बिहार में छठ पूजा के समय इसकी डिमांड काफी ज्यादा बढ़ जाती है और यहां पर कोलकाता एवं सिलीगुड़ी से नारियल मंगाना पड़ता है।
..नारियल खेती की जरूरी बात: एक हेक्टेयर में नारियल की खेती के लिए 178 पौधों की आवश्यकता होती है। बिहार सरकार द्वारा किसानों को नारियल के पौधों पर 75 प्रतिशत की सब्सिडी दी जा रही है। प्रति पौधे की कीमत 85 रुपये है, जिसमें से 63.75 रुपये की सब्सिडी सरकार द्वारा दी जा रही है। किसानों को प्रति पौधे 21.25 रुपये देने होंगे। ...कैसे होंगे फायदे:- नारियल की खेती से किसानों को अच्छी आमदनी हो सकती है, खासकर जब नारियल की मांग अधिक होती है। - नारियल के पौधे की सभी भागों का उपयोग किया जा सकता है, जैसे कि नारियल का फल, पत्तियां, और तना। - नारियल की खेती के लिए कम मेहनत और कम लागत की आवश्यकता होती है। .....पूर्णिया में लगेंगे 3000 नारियल: उद्यान विभाग के लक्ष्य के अनुसार पूर्णिया जिले में नारियल के 3000 पौधों पर अनुदान घोषित किया गया है इसके लिए पंजीकृत किसानों से आवेदन भी लिए जा रहे हैं। एक किसान अधिक से अधिक 1000 नारियल का पौधा ले सकता है और कम से कम 25 पौधे के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि यह पहली दफा नहीं है, पिछले साल भी उद्यान विभाग ने पूर्णिया में 3000 पौधा लगाने का लक्ष्य रखा था जिसमें 2614 नारियल के पौधे लगाए गए थे जो अभी भी किसानों के खेतों में मौजूद है। .....एक साथ दो खेती: नारियल की खेती के साथ खुशी भी फसल की खेती की जा सकती है क्योंकि नारियल खेत के बीच-बीच में और आल पर दिया जाता है। नारियल एक ऐसा खेती है जिसमें ना तो ज्यादा डाल पात होता है और ना ही बगल की फसल पर कोई प्रभाव करता है। ....बोले अधिकारी: नारियल की खेती के लिए किसानों से आवेदन लिए जा रहे हैं। 3000 पौधा लगाए जाने का लक्ष्य है। पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर किसानों को लाभान्वित किया जाएगा। -राहुल कुमार, उद्यान पदाधिकारी, पूर्णिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।