Celebration of Maharshi Mehi s 141st Jayanti with Grand Procession in Kenagar महर्षि मेंही की जयंती पर निकली शोभायात्रा, Purnia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsCelebration of Maharshi Mehi s 141st Jayanti with Grand Procession in Kenagar

महर्षि मेंही की जयंती पर निकली शोभायात्रा

महर्षि मेंही की जयंती पर निकली शोभायात्रा केनगर, एक संवाददाता। केनगर प्रखंड क्षेत्र में महर्षि मेंही परमहंसजी महाराज की 141 वीं जंयती अवसर पर उनके

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाMon, 12 May 2025 03:21 AM
share Share
Follow Us on
महर्षि मेंही की जयंती पर निकली शोभायात्रा

केनगर, एक संवाददाता। केनगर प्रखंड क्षेत्र में महर्षि मेंही परमहंसजी महाराज की 141 वीं जंयती अवसर पर उनके अनुयायियों ने शोभायात्रा निकाली। मौके पर महर्षि मेंहीं की तस्वीर को आकर्षक रूप से बनाए गए रथ में स्थापित किया गया था। शोभायात्रा में बच्चे-बूढ़े, जवान व महिलाएं अपने हाथों में सनातन धर्म का झंडा व तख्ती लिए नारे लगाते हुए चलते दिखे। महर्षि मेंहि जयंती का उत्सवी माहौल केनगर प्रखंड के गोकुलपुर पंचायत के गोकुलपुर संतमत मंदिर एवं नगर पंचायत चम्पानगर के महर्षि मेंहि सतसंग मंदिर में देखा गया। गोकुलपुर में इस अवसर पर संतमत गुरु स्वामी विपिनजी महाराज द्वारा जरूरतमंद लोगों के बीच वस्त्र दान भी किया गया।

साथ ही भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया। वही चम्पानगर में सतसंग प्रेमियों द्बारा भव्य भंडारे के आयोजन बाद ध्यान, साधना, सतसंग, प्रवचन का भी आयोजन किया गया। गोकुलपुर में समाज सेवी सुबोध मेहता एवं चम्पानगर में सतसंग प्रेमी प्रेम कुमार चौधरी आदि कार्यक्रम की सफलता को लेकर सक्रिय रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।