Congress Strengthens Presence in Purnia with New Initiatives and Media Cell कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द, Purnia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsCongress Strengthens Presence in Purnia with New Initiatives and Media Cell

कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द

-प्रेस कांफ्रेंस : पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने कहा कि पूर्णिया में कांग्रेस की मजबूती के लिए कई कार्यक्

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाFri, 9 May 2025 03:06 AM
share Share
Follow Us on
कांग्रेस के प्रखंड अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द

पूर्णिया, हिंदुस्तान संवाददाता। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने कहा कि पूर्णिया में कांग्रेस की मजबूती के लिए कई कार्यक्रम चल रहे हैं। चुनावी साल चल रहा है। वे पूर्णिया के कांग्रेस कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कांग्रेस पूर्णिया में मीडिया सेल तैयार करेगा। जिसके माध्यम से आम लोगों खासकर युवाओं और महिलाओं के बीच कांग्रेस के संदेश और सरकार की कमियों जैसे महंगाई, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, स्वास्थ्य एवं शिक्षा व्यवस्था में सरकार की उदासीनता को मजबूती से रखा जाएगा। अभी युवाओं को दिगभ्रमित किया जा रहा है। हमारी नई पीढ़ी को भटकाव के रास्ते पर जाने से कांग्रेस रोकेगी और उन्हें मुख्य धारा में लाया जाएगा।

हमारे समाज को जाति और धर्म के नाम पर नफरत की आग में झोंक दिया गया है। कांग्रेस समाज को एक धारा में जोड़ने के लिए चिंतित है और इसी के लिए मीडिया सेल के माध्यम से जन-जन तक जागरूकता फैलाकर एक नई समाज की परिकल्पना तैयार कर रहा है जिसमें युवा वर्ग से सहयोग की अपील है। अपने चंद दिनों के कार्यकाल में मैंने जिला कांग्रेस कार्यालय में लगातार बैठक आयोजित कर नई कार्य संस्कृति स्थापित करने का काम किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार सभी प्रखंड अध्यक्ष और मंडल अध्यक्ष की नियुक्ति भी की जा रही है। पूरे जिले में हर घर कांग्रेस का झंडा कार्यक्रम चलाया गया। जिसमें कांग्रेस के प्रमुख नेताओं, पूर्व प्रत्याशी एवं प्रखंड अध्यक्षों के सहयोग से 750 से अधिक झंडा लगाया गया है। इस अभियान को लगातार जारी रखा गया है और पूरे जिले के सभी कांग्रेस नेताओं के साथ क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम जारी है। प्रखंड से लेकर बूथ स्तर तक के कार्यक्रम तेज कर दिए गए हैं। बीएलए की नियुक्ति की जा रही है और उन्हें वोटर लिस्ट उपलब्ध कराया जा रहा है. गांव के स्तर पर चौपाल के कार्यक्रम चल रहे हैं। जिसके माध्यम से आम लोगों को कांग्रेस से जोड़ने तथा पिछले 20 वर्षों में सरकार की विफलताओं को उजागर किया जा रहा है। युवाओं को बताया जा रहा है कि कांग्रेस देश की पुरानी पार्टी है, जिसका देश और समाज के निर्माण में अहम रोल रहा है। पत्रकार सम्मेलन में कुमार आलोक, लालमोहन चौधरी, दिनकर स्नेही, असनारायण चौधरी, मोहम्मद दानिश, अखिलेश कुमार, अनिल राम, गौतम चंद्र पटेल, शम्स हयात, मोहम्मद दानिश, अजमेर करीम, मनीष कुमार सिंह, मोहम्मद अली अहमद खान एवं मुन्नी मरांडी समेत कई लोग थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।