वट सावित्री व्रत को लेकर सुहागिनों में उत्साह, बाजारों में रौनक
-फोटो : 33: पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। वट सावित्री व्रत को लेकर सुहागिनों में उत्साह चरम पर है। वट सावित्री व्रत सोमवार को है। पर्व को लेकर बाज

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।वट सावित्री व्रत को लेकर सुहागिनों में उत्साह चरम पर है। वट सावित्री व्रत सोमवार को है। पर्व को लेकर बाजारों में रौनक है। साड़ी से लेकर फल-फलेरी, पंखा-डलिया और मिठाई की दुकानों में भीड़ जमने लगी है। शहर के विभिन्न बाजारों मे पंखा और डलिया की डिमांड बढ़ जाने से महंगी कीमत में बिक रही है। पंखा और डलिया के साथ-साथ अन्य सामान की कीमत में बढ़ोतरी के बाद भी विभिन्न बाजारों में खरीदारी के लिए लोग घरों से निकल रहे हैं। शहर के मधुबनी बाजार, भट्टा बाजार, आरएनसाह चौक, लाइन बाजार, जनता चौक, पोलीटेक्निक चौक,खुशकीबाग, गुलाबबाग, बेलौरी के साथ साथ विभिन्न बाजारों में खरीदारी के लिए लोग पहुंच रहे हैं।
-आम-लीची से लेकर पंखा व डलिया की खरीददारी : -सोमवार को वट सावित्री पूजा को लेकर महिलाओं में उत्साह चरम पर है। उत्साहित होकर वट सावित्री पूजा की तैयारी को लेकर महिलाएं जुट गयी हैं। बाजार में डलिया की कीमत 50 से 80 रुपए तक हो गई है। वहीं पंखा की कीमत 30 रुपए से 60 रुपया है। आम की कीमत भी 50 से 70 रुपए किलो है। लीची की कीमतों में काफी बढ़ोतरी हो जाने के बाद भी लगभग 250 रुपए प्रति सैकड़ा होने के बाद भी लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। -वट वृक्ष की कमी, अब घरों में ही पूजा : -वट सावित्री व्रत करने के लिए वट वृक्ष की भी काफी कमी हो गई है। अब सड़क किनारे वट वृक्ष बड़ी मुश्किल से मिल पाता है। लोग वट वृक्ष के डाली को तोड़ कर गमला में लगाकर अपने अपने घरों में वट सावित्री व्रत करने की तैयारी कर रहे हैं। एक समय सड़क किनारे काफी वट वृक्ष रहने के कारण सुहागिन सड़क किनारे वट वृक्ष के पास जाकर पूजा-अर्चना करती थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।