Good Friday Celebrated by Christians in Jalalgarh with Prayer for World Peace गुड फ्राइडे पर प्रभु ईशु का किया ध्यान, Purnia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsGood Friday Celebrated by Christians in Jalalgarh with Prayer for World Peace

गुड फ्राइडे पर प्रभु ईशु का किया ध्यान

जलालगढ़, एक संवाददाता। प्रखंड के मिश्रीनगर के चर्च में गुड फ्राइडे मनाया गया। शुक्रवार को दिन के 10 बजे से 4 बजे तक इसाई धर्म को मानने वाले लोग चर्

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाSat, 19 April 2025 02:53 AM
share Share
Follow Us on
गुड फ्राइडे पर प्रभु ईशु का किया ध्यान

जलालगढ़, एक संवाददाता। प्रखंड के मिश्रीनगर के चर्च में गुड फ्राइडे मनाया गया। शुक्रवार को दिन के 10 बजे से 4 बजे तक इसाई धर्म को मानने वाले लोग चर्च में एक जगह जमा होकर प्रभु ईशु का ध्यान किया और विश्व शांति के लिए प्रार्थना की। इसाई लोग गुड फ्राइडे को शोक दिवस के तौर पर मनाया जाता है। इस साल गुड फ्राइडे 18 अप्रैल को मनाया गया। जानकारों ने बताया कि यहूदी शासकों ने ईसा मसीह को तमाम शारीरिक और मानसिक यातनाएं देने के बाद शूली पर चढ़ाया था तो उस दिन शुक्रवार था। ईसा मसीह ने मानव जाति के लिए हंसते-हंसते अपना जीवन कुर्बान कर दिया इसलिए इस शुक्रवार को ईसाई धर्म के लोग ‘गुड फ्राइडे के रूप में मनाते हैं। इस दिन को लोग कुर्बानी दिवस के रूप में भी मनाते हैं। गुड फ्राइडे को ध्यान और चिंतन का दिन माना जाता है जिसमें सेवा, उपवास और शांति महत्व रखता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।