बनमनखी में राजकीय होलिका महोत्सव का प्रमंडलीय आयुक्त ने किया उद्घाटन
-फोटो : 02 : बनमनखी में प्रह्लाद स्तम्भ का दर्शन करते पूर्णिया के प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार। बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी के सिकलीगढ़ धरहरा स्थित

बनमनखी, संवाद सूत्र। बनमनखी के सिकलीगढ़ धरहरा स्थित नरसिंह अवतार स्थल पर राजकीय होलिका महोत्सव का उद्घाटन प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार, बनमनखी विधायक कृष्ण कुमार ऋषि,अनुमंडल पदाधिकारी चंद्र किशोर सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुबोध कुमार ने संयुक्त रुप से किया। इसके बाद प्रमंडलीय आयुक्त ने दीप प्रज्वलित कर कला संस्कृति एवं युवा विभाग बिहार सरकार द्वारा आयोजित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन किया समारोह को संबोधित करते हुए प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार ने कहा कि मैं यहां भगवान नरसिंह के दर्शन कर अभिभूत हूं। उन्होंने कहा कि ऐसा मंदिर इस इलाके में कहीं नहीं है। यह मंदिर काफी सुंदर है। ऑफिशल कार्य में काफी व्यस्तता रहने के कारण ज्यादा समय नहीं दे पा रहा हूं अन्यथा होलिका दहन का कार्यक्रम सम्पन्न करा कर जाता। मैं आगे समय निकालकर यहां जरुर आऊंगा। इसके पूर्व प्रमंडलीय युक्त ने नरसिंह अवतार स्थल पहुंचने के बाद भगवान नरसिंह की पूजा अर्चना की एवं प्रह्लाद स्तंभ का दर्शन किया। खुदाई में स्थल पर पाए गए घड़े को देखा तथा पूरे परिसर में जगह जगह स्थल का भ्रमण करते हुए बनमनखी विधायक कृष्ण कुमार ऋषि से स्थल के इतिहास के बारे में जानकारी ली। कुछ देर तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।