Political Power Needed for Rights Jitan Ram Manjhi at Purnia Conference अधिकार पाने के लिए हमें ताकत चाहिए : जीतनराम मांझी, Purnia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsPolitical Power Needed for Rights Jitan Ram Manjhi at Purnia Conference

अधिकार पाने के लिए हमें ताकत चाहिए : जीतनराम मांझी

कार्यकर्ता सम्मेलन :गढ़बनैली में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के जीतन राम मांझी,डॉ संतोष कुमार सुमन एवं जिलाध्यक्ष राजेन्द्र यादव एवं अन्य। -फोटो- 12Apr

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाSun, 13 April 2025 02:19 AM
share Share
Follow Us on
अधिकार पाने के लिए हमें ताकत चाहिए : जीतनराम मांझी

गढ़बनैली, एक संवाददाता। हमें अपना अधिकार मिल सके, इसके लिए राजनीतिक ताकत चाहिए। हम कम से कम 20 सीटों पर चुनाव जीत कर जाएंगे तो ऊपर आपकी बातों को मजबूती से रख सकेंगे। हम 30 से 40 सीटों पर चुनाव लड़ने की सोच रहे हैं। इसलिए कसबा आए हैं। हम यहां हर हाल में एनडीए में सीट लेंगे और राजेंद्र यादव हमारे उम्मीदवार होंगे। मुझे मात्र नौ माह के लिए मुख्यमंत्री के रूप में काम करने का मौका मिला फिर हटना पड़ा। इसकी वजह थी कि हमारे लोगों में एकता नहीं थी। उक्त बातें पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने शनिवार को कलानंद उच्च माध्यमिक विद्यालय गढ़बनैली के क्रीड़ा मैदान में आयोजित पूर्णिया जिला हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से) के कार्यकर्ता सम्मेलन में कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सरकार में बिहार का विकास हुआ है। बाकी काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। डबल इंजन की सरकार में खूब विकास हुआ है। उनके विभाग की ओर से शीघ्र ही पूर्णिया में एक्सटेंशन सेंटर का निर्माण होगा जहां हजारों युवाओं को रोजगार मिल सकेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि 2020 चुनाव में कसबा में हमारी पार्टी को असफलता मिली लेकिन हम निराश नहीं हुए। यहां से गरीब का बेटा चुनाव जीतेगा और यह इलाका जो विकास से दूर है। यहां विकास को वापस लाया जाएगा। विधायक प्रफुल्ल मांझी ने कहा कि आप जागरूक हुए हैं तो आपको राजनीतिक हिस्सेदारी मिलनी शुरू हुई है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शंकर मांझी ने कहा कि आपकी बातें उपर तक जाए इसके लिए जीतन राम मांझी के हाथ को मजबूत करना होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष राजेन्द्र यादव ने सीता हरण का उदाहरण देते हुए कहा कि माता सीता का हरण इसलिए हुआ कि वे बहुरूपिया रावण को नहीं पहचान पाई। 2020 विधानसभा चुनाव में भी आपके मतों का हरण हुआ और आप पहचान नहीं पाए। इसी वजह से आज कसबा बदहाल है। इसके पइले सम्मेलन का उद्घाटन केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी, बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन, विधायक प्रफुल्ल मांझी, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र यादव आदि ने संयुक्त रूप से दीप जलाकार कर किया। मंच संचालन पार्टी के प्रवक्ता ललन झा ने किया। कार्यक्रम को पार्टी के जिला प्रभारी मो. कमालुद्दीन, मो. मुजलिम, मंजू सरदार, अनमोल ऋषि, गीता पासवान, नारायण मांझी, रामस्नेही मांझी आदि ने संबोधित किया। पर रामकुमार महतो, मनोज यादव, सुबोध शर्मा, सत्यप्रकाश यादव, संतोष सागर, विजय राम, प्रवेश ऋषि, लव महलदार, मंटू सरदार, अनिल यादव, शंकर यादव, मंटू यादव, राहुल यादव, किशोर कुमार आदि मौजूद थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।