Purnea Rainfall Causes Crop Damage Weather Forecast for Wednesday 24 घंटे में हुई 37 मिली मीटर वर्षा, Purnia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsPurnea Rainfall Causes Crop Damage Weather Forecast for Wednesday

24 घंटे में हुई 37 मिली मीटर वर्षा

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया में लगातार दो-तीन दिनों से वर्षा हो रही है जिसके कारण एक तरफ जहां मक्का फ

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाWed, 21 May 2025 05:21 AM
share Share
Follow Us on
24 घंटे में हुई 37 मिली मीटर वर्षा

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया में लगातार दो-तीन दिनों से वर्षा हो रही है जिसके कारण एक तरफ जहां मक्का फसलों की बर्बादी हो रही है। वहीं मूंग की फसल भी बर्बाद होकर रह गई। पिछले 24 घंटे के दौरान 37 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई है। सिर्फ मंगलवार को 20 मिलीमीटर वर्षा हुई है। वर्षा होने के कारण मंगलवार को सुबह की आद्रता 96 प्रतिशत और शाम की आद्रता 77 प्रतिशत रही। लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिली लेकिन सामान्य कामकाज प्रभावित रहा। मंगलवार को सुबह का न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस और शाम का अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

लगातार 29 में तक वर्षा के पूर्वानुमान बताए जा रहे हैं। -कैसा रहेगा बुधवार: -पूर्णिया में बुधवार का दिन का मौसम गरज के साथ बारिश और आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। दिन के दौरान 40 प्रतिशत वर्षा की संभावना है। जबकि बुधवार की रात में वर्षा ज्यादा होने का अनुमान है। हवा की गति 10 से 15 किमी प्रति घंटा होगी और आर्द्रता 81-87 प्रतिशत रहने की संभावना है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।