Sports Competition Organized by Bihar State Sports Authority in Purnia संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कबड्डी और फुटबॉल में विद्यार्थियों ने मारी बाजी, Purnia Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPurnia NewsSports Competition Organized by Bihar State Sports Authority in Purnia

संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कबड्डी और फुटबॉल में विद्यार्थियों ने मारी बाजी

-फोटो-42 : -फोटो-42 : पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वाधान में आयोजित संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता ‘मशाल बीबीएम

Newswrap हिन्दुस्तान, पूर्णियाSun, 25 May 2025 01:53 AM
share Share
Follow Us on
संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कबड्डी और फुटबॉल में विद्यार्थियों ने मारी बाजी

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के तत्वाधान में आयोजित संकुल स्तरीय खेल प्रतियोगिता ‘मशाल बीबीएम उच्च माध्यमिक विद्यालय पूर्णिया संकुल से सम्बद्ध विद्यालयों के बच्चों के बीच कई खेल विधाओं का आयोजन 22 से 24 मई तक संकुल संचालिका ममता कुमारी एवं स्कूल समन्वयक प्रणव कुमार सिन्हा के दिशा निर्देश में किया गया I संकुल अंतर्गत विद्यालयों से चुन कर आए छात्र- छात्राओं के बीच एथलेटिक्स, कबड्डी,फुटबाल आदि खेल विधाओं का आयोजन किया गया। कबड्डी बालिका एवं बालक अंडर 14 में मध्य विद्यालय धांगड़ टोली ने जीत दर्ज की। फुटबॉल बालक अंडर 14 में मध्य विद्यालय माधोपाड़ा विजेता रहा। साइकिलिंग बालक 5 किलोमीटर अंडर 14 में आफ़ताब आलम मध्य विद्यालय माधोपाड़ा ने प्रथम स्थान ,अंशु कुमार मध्य विद्यालय धांगड़ टोली द्वितीय स्थान एवं सूरज कुमार, मध्य विद्यालय धांगड़ टोली तृतीय स्थान पाया।

साइकिलिंग बालक 5 किलोमीटर अंडर 16 में विष्णु कुमार बीबी एम उच्च विद्यालय पूर्णिया प्रथम रहा। 60 मीटर दौड़ बालिका अंडर 14 में शिवानी कुमारी मध्य विद्यालय माधोपाड़ा प्रथम, सोनम कुमारी मध्य विद्यालय धांगड़ टोली द्वितीय, सोनाक्षी कुमारी मध्यविद्यालय धांगड़ टोली तृतीय स्थान रहा। 60 मीटर दौड़ बालक अंडर 14 में सोनू कुमार मध्य विद्यालय ततमा टोली प्रथम, प्रेम कुमार मध्य विद्यालय धांगड़ टोली द्वितीय, सत्यम कुमार मध्य विद्यलय ततमा टोली तृतीय स्थान पाया। 600 मीटर दौड़ बालक अंडर 14 में आदित्य कुमार मध्य विद्यालय ततमा टोली प्रथम,आयुष कुमार मध्य विद्यालय ततमा टोली द्वितीय एवं अविनाश कुमार बीबी एम उच्च विद्यालय तृतीय स्थान पाया। लम्बी कूद बालक अंडर 14 में कृष्णा कुमार मध्य विद्यालय माधोपाड़ा प्रथम आनंद कुमार मध्य विद्यालय माधोपाड़ा द्वितीय,रवि कुमार मध्य विद्यालय धांगड़ टोली तृतीय स्थान पाया। लम्बी कूद बालिका अंडर 14 में भारती कुमारी मध्य विद्यालय माधोपाड़ा प्रथम, मनीषा कुमारी मध्य विद्यालय ततमा टोली द्वितीय आफरीन प्रवीण मध्य विद्यालय माधोपाड़ा तृतीय स्थान पाया। क्रिकेट बॉल थ्रो बालिका अंडर 14 में अनुष्का कुमारी मध्य विद्यालय धांगड़ टोली प्रथम, अस्मिता कुमारी मध्य विद्यालय ततमा टोली द्वितीय,साक्षी कुमारी मध्य विद्यालय धांगड़ टोली ने तृतीय स्थान पाया। क्रिकेट बॉल थ्रो बालिका अंडर 14 में कार्तिक कुमार मध्य विद्यालय धांगड़ टोली प्रथम, अभय कुमार मध्य विद्यालय धाँगड़ टोली द्वितीय, शिवम् कुमार मध्य विद्यालय धांगड़ टोली ने तृतीय स्थान पाया। 800 मीटर दौड़ अंडर 16 में अंशु कुमार बीबी एम उच्च विद्यालय पूर्णिया प्रथम, आर्यन दास बीबी एम उच्च विद्यालय द्वितीय रहा। 100 मीटर दौड़ अंडर 16 में गोरप्रीत कुमार बीबी एवम उच्च विद्यालय पूर्णिया प्रथम, सूरज कुमार बीबी एम उच्च विद्यालय द्वितीय रहा। इस आयोजन को सफल बनाने में खेल शिक्षक अनिल कुमार सिन्हा,ज्योति कुमारी, दीपक कुमार सिंह, मो. नईम, गौरव कुमार, आलोक झा, रंजन कुमार , ज्ञान प्रकाश आदि का योगदान रहा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।