मूर्ति विसर्जन के साथ मेला संपन्न
पटोरी पंचायत के प्रियव्रत उच्च माध्यमिक विद्यालय में चैती दुर्गापूजा के अवसर पर मेला आयोजित किया गया। भक्तिमय वातावरण में मां दुर्गा की मूर्ति का विसर्जन किया गया। हिन्दू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने...

सत्तर कटैया। एक संवाददाता। मूर्ति विसर्जन के साथ ही पटोरी पंचायत के प्रियव्रत उच्च माध्यमिक विद्यालय पंचगछिया में चैती दुर्गापूजा के अवसर पर लगा मेला संपन्न हो गया। गाजेबाजे के साथ मां दुर्गे सहित विभिन्न देवी देवताओं की बनी मूर्ति को भक्तिमय माहौल में विसर्जन किया गया। मूर्ति विसर्जन बिहरा-पटोरी बाजार में शान्तिपूर्ण माहौल में आपसी सौहार्दपूर्ण माहौल में निकला गया। जय माता दी सहित विभिन्न गगनचुंबी नारे से माहौल भक्तिमय बना हुआ था। हिन्दु समुदाय के साथ-साथ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया। चैती दुर्गापूजा के सफल आयोजन पर कमिटी के सदस्यों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुये आमलोगों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम को सफल बनाने में भीम ना. महतों, बलराम महतो, दिलीप शर्मा, मुकेश कुमार, अशोक महतो, सोनू सिंह, रंजीत कुमार, राजकुमार चौधरी, राजकिशोर चौधरी, अनील सिंह, नाथो सिंह, राजेश महतों सहित कमिटी के सदस्य जुटे थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।