कथा श्रवण करने से जीव का होता है कल्याण : पं. अरुण
Mirzapur News - जमालपुर के हसौली गांव स्थित विघ्न हरण हनुमत धाम मंदिर में बुधवार को सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का आयोजन हुआ। कथा व्यास पं. अरुण कृष्ण शास्त्री ने श्रीराम चरित मानस की महत्ता पर प्रकाश डाला। कथा के...
जमालपुर। क्षेत्र के हसौली गांव स्थित विघ्न हरण हनुमत धाम मंदिर परिसर में बुधवार की देर शाम सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा में सोनभद्र जनपद से आए कथा व्यास पं. अरुण कृष्ण शास्त्री ने श्रीराम चरित मानस कथा के महात्म्य पर विस्तृत प्रकाश डाला। कई जन्मों के पुण्य उदय होने के बाद जीव को रामकथा, भागवत कथा या अन्य किसी सद्ग्रंथों कि कथा श्रवण करने का अवसर मिलता है। जीव को कथा का श्रवण एकाग्रचित्त होकर ध्यानपूर्वक करना चाहिए, क्योंकि कथा अगर हृदय में बैठ गई जीव का उद्धार हो जाता है वह परम गति को प्राप्त होता है आवास गमन से मुक्त हो जाता है।
बताया श्रीराम कथा दिव्य एवं अलौकिक और अत्यंत कल्याणकारी है। श्रीराम कथा रूपी गंगा में डुबकी लगाने से मनुष्य का कल्याण हो जाता है। यज्ञाचार्य पंडित लड्डू कृष्ण शास्त्री ने श्रीराम कथा समिती के अध्यक्ष रजनीश दुबे से ब्यास पूजन कराया। कथा के अंत में आरती कर भक्तों में प्रसाद का वितरण किया गया। इस मौके पर मनीष पांडेय, राजेश सिंह, महेंद्र केशरी, गुरुचरण प्रसाद, श्रीश द्विवेदी, चंद्रप्रकाश तिवारी, अजय पांडेय, त्रिभुवन नाथ दुबे आदि लोग उपस्थित रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।