Spiritual Teachings at Kabir Sai Temple The Importance of a Pure Mind शुद्ध मन को ही मिलती है जीवन में शांति : ब्रजेश मुनि, Patna Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsPatna NewsSpiritual Teachings at Kabir Sai Temple The Importance of a Pure Mind

शुद्ध मन को ही मिलती है जीवन में शांति : ब्रजेश मुनि

मीठापुर के कबीर साईं मंदिर में महंत ब्रजेश मुनि ने कहा कि हमारे जीवन में काम, लोभ, मद और अहंकार जैसे विकार हैं। मन को शुद्ध करने के लिए सद्गुरु कबीर साहेब के उपदेश का पालन करना आवश्यक है। शांति केवल...

Newswrap हिन्दुस्तान, पटनाThu, 22 May 2025 09:27 PM
share Share
Follow Us on
शुद्ध मन को ही मिलती है जीवन में शांति : ब्रजेश मुनि

मीठापुर स्थित कबीर साईं मंदिर में साप्ताहिक सत्संग में महंत ब्रजेश मुनि ने कहा कि हमारा जीवन संसार से चलता है। संसार में भरा हुआ है काम, लोभ, मद अहंकार आदि का विकार। इस विकार से जीवन को बचाने के लिए मन को शुद्ध करना पड़ता है। मन को शुद्ध बनाने के लिए सद्गुरु कबीर साहेब का उपदेश कहता है कि शुद्ध मन को ही शांति मिलती है। चाहे कोई कितना भी पूजा, पाठ, जप, ध्यान का दिखावा कर ले, मन को शांति नहीं मिलती है। शांति तभी मिलती है जब काम क्रोधादि विकार रूपी मैल दूर होता है। इस अवसर पर रुबी देवी, उषा देवी, गजेंद्र झा सहित मीठापुर एवं आसपास के कबीर पंथी एवं साईं भक्तों ने कबीर साईं भजनों की प्रस्तुति से भक्ति भाव जगाया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।