Congress Launches Har Ghar Tiranga Campaign in Saharsa देश व संविधान बचाने सबको आगे आना होगा: कांग्रेस, Saharsa Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSaharsa NewsCongress Launches Har Ghar Tiranga Campaign in Saharsa

देश व संविधान बचाने सबको आगे आना होगा: कांग्रेस

सहरसा में कांग्रेस पार्टी ने 'हर घर तिरंगा' अभियान शुरू किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता मुकेश कुमार झा ने की। कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार मंहगाई, बेरोजगारी और किसानों की...

Newswrap हिन्दुस्तान, सहरसाWed, 23 April 2025 03:35 AM
share Share
Follow Us on
देश व संविधान बचाने सबको आगे आना होगा: कांग्रेस

सहरसा, कांग्रेस पार्टी द्वारा हर घर तिरंगा अभियान शुरू किया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कुमार झा की अध्यक्षता व प्रदेश पर्यवेक्षक अनोखा देवी की मौजूदगी में कांग्रेसी नेताओं ने नगर-निगम मे हर घर तिरंगा अभियान चलाया । वरिष्ठ नेता डॉ तारानंद सादा ने कहा भाजपा से देश व संविधान बचाने के लिए सबको आगे आना होगा। दलित , पिछड़े, शोषित , अकलियत की हिफाजत व हिमायती होने की नीति व सिद्धांत केवल कांग्रेस में है। मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, किसानों की आय पर सरकार मौन है । कर्ज के बोझ तले किसान आत्महत्या को मजबूर है। अंबानी, अडानी 16 लाख करोड़ की कर्ज माफी का आनंद ले रहे हैं । 2014 के बाद से ग्लोबल हंगर इंडेक्स , फ्रीडम आफ प्रेस , रूल आप ला, सोशल प्रोग्रैस लोकतंत्र में स्तर नीचले पायदान पर पहुंच गई है। प्रदेश पर्यवेक्षक ने कहा यह अभियान 30 सितम्बर तक जिले के सभी प्रखंड में चलाया जायगा। मौके पर रामसागर पांडेय, मो नईमउद्दीन, मनोज कुमार मिश्र, सुभाष सिंह, पंकज कुमार सिंह, शोभाकांत झा,प्रेम लाल सादा, वीरेंद्र पासवान,अनिल कुमार मिस्त्री,महताब आरिफ़,सत्यनारायण चौपाल,तारिंणी ऋषिदेव, दिवाकांत गिरी, बैजनाथ झा, पंकज पासवान मो शाकिर, खुर्शीद आलम, बेचन पासवान, महावीर राम, एजाज अंजुम, दीपक कुमार, राधेश्याम चौधरी, मदन चौधरी, ललित चौधरी सहित अन्य थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।