Historic Success of Operation Sindoor Celebrated with Tiranga Yatra in Bihar सरायरंजन में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा, Samastipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsHistoric Success of Operation Sindoor Celebrated with Tiranga Yatra in Bihar

सरायरंजन में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा

सरायरंजन में शुक्रवार को भाजपा सरायरंजन दक्षिणी मंडल अध्यक्ष बबलू झा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न मनाया गया। वक्ताओं ने इसे देशवासियों के लिए गर्व का...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरSat, 24 May 2025 02:04 AM
share Share
Follow Us on
सरायरंजन में भाजपाइयों ने निकाली तिरंगा यात्रा

सरायरंजन, निसं भारतीय सेनाओं के द्वारा चलाये गये ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता पर शुक्रवार को भाजपा सरायरंजन दक्षिणी मंडल अध्यक्ष बबलू झा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाला गया। इस दौरान भारत माता की जय, वीर जवान अमर रहे, ऑपरेशन सिंदूर तो झांकी है, हल्दी मेहंदी बांकी है, भारतीय सेना जिंदाबाद के नारों से गांव की सड़कें गूंज उठी। वक्ताओं ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की सफलता देशवासियों के लिये गौरव की बात है। इससे देश के सैन्य पराक्रम का पता चलता है। पहलगाम में हुये आतंकी हमलों का देश के वीर सैनिकों ने मुंहतोड़ जवाब दिया है। साथ ही इसके लिये देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति कार्यकर्ताओं ने आभार जताया है।

तिरंगा यात्रा में बीजेपी बिहार प्रदेश की नेत्री ललिता सिंह, महेश रजक, चंदेश्वर राय, वीणा शाह, सुदर्शन शाह, कुंदन सिंह, दिनेश सहनी, राजेश कुमार राय, वीरेंद्र राय, मोनू सहनी, नरेंद्र झा, रामबाबू सिंह, संजीत सिंह, सुधा पासवान सहित अन्य कार्यकर्ता थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।