One-Day Workshop on Sugarcane Farming Techniques Held at Hasanpur Sugar Mill नई तकनीक से करें खेती उत्पादन भी अधिक होगा, Samastipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsOne-Day Workshop on Sugarcane Farming Techniques Held at Hasanpur Sugar Mill

नई तकनीक से करें खेती उत्पादन भी अधिक होगा

हसनपुर चीनी मिल में गन्ना उद्योग विभाग द्वारा एक दिवसीय कृषक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें गन्ने की खेती में नवीनतम तकनीक, मजदूरों की समस्या और कम लागत में अधिक उत्पादन करने पर चर्चा हुई।...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरFri, 9 May 2025 12:17 AM
share Share
Follow Us on
नई तकनीक से करें खेती उत्पादन भी अधिक होगा

हसनपुर, निसं। गन्ना उद्योग विभाग के निर्देश पर हसनपुर चीनी मिल में एक दिवसीय कृषक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें गन्ने की खेती में मजदूरों की समस्या दूर करने, कम लागत में अधिक उत्पादन करने के लिए नवीनतम तकनीक अपनाने पर चर्चा हुई। केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा से आये वैज्ञानिक डा. नवनीत कुमार एवं डा. बलवंत कुमार ने गन्ना की खेती के नवीनतम तकनीक एवं गन्ना की फसल को रोग, कीट से बचाव करने की जानकारी दी। संयुक्त ईखायुक्त जय प्रकाश नारायण सिंह ने कहा कि कम लागत में अधिक उत्पादन करने के लिए यांत्रीकरण विधि अपनाने की जरूरत है।

उन्होंने किसानों को बिहार सरकार की कृषि योजनाएं की जानकारी देते हुए इससे लाभ उठाने की बात कही। चीनी मिल के नये कार्यपालक अध्यक्ष अशोक कुमार मित्तल ने किसानों को सुझाव देते हुए कहा कि गन्ना की खेती में यंत्रीकरण एवं नई तकनीक को शामिल करें। कार्यशाला का संचालन उपाध्यक्ष गन्ना सुरेंद्र पाल सिंह ने किया। मौके पर संयुक्त ईखायुक्त जय प्रकाश नारायण सिंह, कार्यपालक अध्यक्ष अशोक कुमार मित्तल आदि थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।