Tragic Accident in Pusa Woman Dies After Bike Collision बाइक की ठोकर से जख्मी दूसरी महिला की भी मौत, Samastipur Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSamastipur NewsTragic Accident in Pusa Woman Dies After Bike Collision

बाइक की ठोकर से जख्मी दूसरी महिला की भी मौत

पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर महमदा पंचायत में एक महिला रीता देवी की बाइक की ठोकर से मौत हो गई। यह घटना एक मई को हुई थी, जिसमें अन्य महिलाएं भी घायल हुई थीं। पहले भी एक महिला सीता देवी की मौत हुई थी।...

Newswrap हिन्दुस्तान, समस्तीपुरTue, 6 May 2025 02:24 AM
share Share
Follow Us on
बाइक की ठोकर से जख्मी दूसरी महिला की भी मौत

पूसा। पूसा थाना क्षेत्र के हरपुर महमदा पंचायत स्थित पानी टंकी के निकट बीते दिन बाईक की ठोकर से जख्मी एक और महिला की मौत सोमवार को हो गई। मृतक हरपुर महमदा पंचायत के वार्ड-8 निवासी मुन्ना पासवान की पत्नी रीता देवी(45) बताई गई है। हलांकि सोमवार की शाम तक शव महमदा नहीं पहुंच सका था। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम के बाद पूसा महमदा आयेगा। इससे पूर्व पंचायत के वार्ड 8 निवासी रवि महतो की पत्नी सीता देवी की मौत भी ईलाज के दौरान हो गई थी। जिसके बाद उग्र ग्रामीणों ने 2 मई की देर रात शव के साथ पूसा-मुजफ्फरपुर मुख्य मार्ग को गैस एजेन्सी के निकट घंटो जाम रखा।

बता दें बीते एक मई की रात शादी में मटकोर करा कर लौट रही महिलाओं के समूह से अनियंत्रित एक बाइक टकरा गई थी। घटना में तीन महिला समेत आधे दर्जन लोग जख्मी हो गए थे। जिसमें चार को अनुमंडलीय अस्पताल, पूसा से प्राथमिक उपचार के बाद गहन चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया गया था। जिसमें अब तक दो महिलाओं की मौत हो चुकी है। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार सिंह ने संजीव पासवान के बयान को कलमबद्ध करते हुए आवेदन को केस दर्ज करने को लेकर ट्रैफिक थाना भेज दिया गया है। गांव के राम कौलेश्वर पासवान के पुत्र रौशन कुमार को आरोपित किया गया है। इधर बीडीओ रविश कुमार रवि ने पारिवारिक लाभ की राशि का चेक बनवा देने की जानकारी दी गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।