Bihar Day Riya Raj Wins First Place in State-Level Painting Competition बिहार दिवस प्रतियोगिता में रिया के माई ड्रिम को मिला राज्य में प्रथम स्थान , Sasaram Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSasaram NewsBihar Day Riya Raj Wins First Place in State-Level Painting Competition

बिहार दिवस प्रतियोगिता में रिया के माई ड्रिम को मिला राज्य में प्रथम स्थान

सासाराम की रिया राज ने बिहार दिवस पर पटना में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में 'माई ड्रिम' पर आधारित चित्रकला के लिए राज्य में पहला स्थान प्राप्त किया है। वह मध्य विद्यालय महद्दीगंज की छात्रा है। रिया...

Newswrap हिन्दुस्तान, सासारामMon, 24 March 2025 11:14 PM
share Share
Follow Us on
बिहार दिवस प्रतियोगिता में रिया के माई ड्रिम को मिला राज्य में प्रथम स्थान

सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार दिवस पर पटना में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में जिले की रिया राज की माई ड्रिम पर आधारित चित्रकला के लिए राज्य में प्रथम स्थान प्रापत हुआ है। रिया सासाराम की वार्ड संख्या 15 स्थित मध्य विद्यालय महद्दीगंज की छात्रा है। रिया को यह पुरस्कार वर्ग 06-08 के ग्रुप के लिए प्रदान किया गया है। उसे राज्य में पहला स्थान प्राप्त होने पर जिला शिक्षा विभाग में हर्ष का माहौल है। वहीं मैथ ओलंपियाड में नंदन कुमार को राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। मालूम हो कि जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले छह छात्रों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ था। राज्य स्तर पर वर्ग वर्ग 06-08 के अंतर्गत सभी जिलों के दो-दो प्रतिभागी भी इस प्रतियोगिता में शामिल हुए थे। जिसमें रोहतास जिले से भी रिया व कार्तिक नंदनी का चयन चित्रकला प्रतियोगिता के लिए हुआ था। चित्रकला प्रतियोगिता में पूरे राज्य से 76 प्रतिभागी शामिल हुए थे। जिसमें रिया के माई ड्रिम को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। उसने बताया कि उन्हें यह पुरस्कार पाकर काफी खुशी हो रही है। जैसे की मेरा ड्रिम पूरा हो गया। रिया ने बताया कि उसका सपना पेंटिंग आर्टिस्ट बनना है। बताया कि उसने प्रतियोगिता में जो चित्रकारी बनाई है। उसमें एक लड़की साइकिल पर बैठ स्कूल जा रही है। साइकिल के पिछे उसके ड्रिम का फोटो लगा है। जिस पर एक लड़की अपने हाथों में रंग लेकर खड़ी है। रिया ने बताया कि उन्हें आर्टिस्ट बनाने में रमा जैन के शिक्षक हरेंद्र कुमार का अहम योगदान है। बताया कि साथ गए नोडल शिक्षक चंदन कुमार व सीता कुमारी ने मानसिक रूप से काफी मदद की है। बधाई देने वालों में डीईओ मदन राय, डीपीओ रोहित रौशन, निशांत गुंजन, रविंद्र कुमार, प्रियंका कुमारी, प्रभात, पंकज कुमार, सुधीर मोहन, हर्षवर्द्धन, सुधीर कुमार चौबे, कृष्णा कुमार, नम्रता भारती, राजेश रावत, सुमन तिवारी प्रधानाध्यापक दीप नारायण, वार्ड 15 के पार्षद आलोक कुमार आदि शामिल हैं। इनसेट नंदन को मैथ ओलंपियाड में दूसरा स्थान बिहार दिवस पर आयोजित मैथ ओलंपियाड प्रतियोगिता में जिले के नंदन कुमार को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। नंदन वर्ग 09-12वीं वर्ग की प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। मैथ ओलंपियाड में जिले से नंदन कुमार के साथ रजनीश कुमार का भी चयन हुआ था। जिसमें नंदन कुमार पूरे राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। नंदन जिले की बिक्रमगंज के जगदयाल सिंह उच्च विद्यालय डेढ़गांव के छात्र हैं। राज्य में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर इन्हें भी लोगों ने बधाई दी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।