पौड़ी में मनाया फूल संक्रांति का पर्व
पौड़ी। सोमवार को फूल सक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कल्जीखाल ब्लाक के ग्राम नलई में घंडियाल और भूमियाल देवता के मंदिर में जाकर फूल चढ़ाने के स

कल्जीखाल ब्लॉक के ग्राम नलई में घंडियाल और भूमियाल देवता के मंदिर में जाकर फूल चढ़ाने के साथ पर्व की शुरुआत की गई। इसके बाद गांव के सभी घरों की देहरियों में जाकर फूल चढ़ाए गए। समलौंण आंदोलन के ब्लॉक संयोजक पवन पटवाल ने गांव के सभी बच्चों के साथ फूल संक्रांति (फूलदेई) का पर्व मनाया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को समलौंण की ओर से फूल के पौधे वितरण किए। उन्होंने वन संरक्षण, संवर्धन और पेड़ पौधे लगाने के लिए भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि गांव में लगातार पलायन होने के कारण बच्चों की संख्या भी धीरे-धीरे कम होती जा रही है, इससे यह पर्व विलुप्त की कगार पर आ चुका है, हमारा उद्देश्य यह है कि हमारे बच्चे इस परंपरा को जीवित रख सके। इस दौरान पर्व की महता पर विस्तार से बच्चों को जानकारी दी गई। इस मौके पर और बच्चों के उत्त्साह बर्धन के लिए बच्चों को तोहफ़े भी भेंट किये
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।