विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से भैंस मरी
दिनारा, एक संवाददाता।स्व. चितू राम की पत्नी रामावती देवी गांव के समीप सड़क किनारे अपनी भैंस चरा रही थी। तभी सड़क किनारे पड़े विद्युत प्रवाहित
Newswrap हिन्दुस्तान, सासारामFri, 2 May 2025 07:11 PM

दिनारा, एक संवाददाता। गंगाढ़ी गांव की महादलित बस्ती में विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से एक भैंस मर गई। घटना शुक्रवार दोपहर की बताई जाती है। बताया जाता है कि गंगाढ़ी निवासी स्व. चितू राम की पत्नी रामावती देवी गांव के समीप सड़क किनारे अपनी भैंस चरा रही थी। तभी सड़क किनारे पड़े विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गई। घटना के बाद महिला पशुपालक की रो-रोकर बुरा हाल हो गई थी। महिला ने बतायी कि खेतीबारी नहीं है। मेहनत मजदूरी व भैंस पालन कर जीवन यापन कर रही थी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।