Woman Harassed in Field Police Register Case Against Local Man महिला से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज, Sambhal Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttar-pradesh NewsSambhal NewsWoman Harassed in Field Police Register Case Against Local Man

महिला से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज

Sambhal News - कुढफतेहगढ़ क्षेत्र के एक गांव में खेत में काम कर रही महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता ने 29 अप्रैल को आरोपी अजय पाल के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, संभलSat, 3 May 2025 05:06 AM
share Share
Follow Us on
महिला से छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज

थाना कुढफतेहगढ़ क्षेत्र के एक गांव में खेत में काम कर रही महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पीड़ित ने बताया कि बीती 29 अप्रैल को सुबह 5 बजे वह खेत में गेहूं काट रही थी, तभी अजय पाल पुत्र रामपाल (30) जो उसी गांव का निवासी है, ने पीछे से आकर उसे पकड़ लिया। महिला के शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन जाते-जाते उसे जान से मारने की धमकी भी दे गया।

थाना कुढफतेहगढ़ पुलिस ने 01 मई 2025 को पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साक्ष्य एकत्र कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं, महिला सुरक्षा को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में इस घटना के बाद चिंता का माहौल है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।