Hindi NewsJharkhand NewsGridih NewsNagendra Mahato Inspects Town Hall Construction in Sariya Emphasizes Quality and Transparency
विधायक ने किया टाउन हॉल का निरीक्षण
शनिवार को सरिया नगर पंचायत में 15 करोड़ की लागत से बन रहे टाउन हॉल का औचक निरीक्षण बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने किया। विधायक ने कहा कि सभी सरकारी कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता अनिवार्य है और किसी...
Newswrap हिन्दुस्तान, गिरडीहSat, 3 May 2025 05:07 PM

सरिया, प्रतिनिधि। शनिवार को सरिया नगर पंचायत में 15 करोड़ की लागत से बन रहे टाउन हॉल का निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण बगोदर विधायक नागेंद्र महतो ने किया। विधायक ने उपस्थित नपं पदाधिकारियों व कंपनी के इंजीनियर को निर्देश देते हुए बताया कि हर सरकारी कार्य में गुणवत्ता और पारदर्शिता सुनिश्चित करना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि विकास कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही या भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विधायक के साथ सतीश मंडल, राजू सिंह, शशि महतो समेत अन्य लोग थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।