कायस्थ विकास परिषद ने धूमधाम से मनाया चित्रगुप्त पूजा
सासाराम में महावीर जयंती और चित्रगुप्त अनावरण दिवस का आयोजन कायस्थ विकास परिषद द्वारा किया गया। कुराईच महावीर मंदिर में भव्य समारोह में आरती, पूजा अर्चना, और भोग अर्पित किया गया। चैत्र पूर्णिमा को...

सासाराम। महावीर जयंती और चित्रगुप्त अनावरण दिवस कायस्थ विकास परिषद द्वारा रविवार को शहर की कुराईच महावीर मंदिर में धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर आरती वंदना सहित फल-फूल, मिष्ठान की भोग लगाकर पूजा अर्चना की गई। बताया गया कि चैत्र पूर्णिमा को चित्रगुप्त भगवान का आवतरण भगवान ब्रह्मा के समझ हुआ था। जिससे इस दिन उनकी जयंती पूरी श्रद्धा और उमंग के साथ मनाया जाता है। कार्यक्रम में महर्षि अंजनेश्वर महाराज, परिषद के पूर्व अध्यक्ष अश्विनी सिन्हा, कार्यकारिणी अध्यक्ष राकेश चंद्र सिन्हा उर्फ सीपू, सचिव अंजनी श्रीवास्तव उर्फ अनु उपाध्याय, उमेश प्रसाद श्रीवास्तव, अमरेश श्रीवास्तव, मिथिलेश श्रीवास्तव, मनोज सिन्हा, रजनीश वर्मा, उदय शंकर श्रीवास्तव, सुमन लाल, सूचित वर्मा, धनंजय सिन्हा आदि उपस्थित थे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।