Woman Passenger Harassed at Malwar Toll Plaza Video Goes Viral टोल प्लाजा पर महिला के साथ बदसलूकी, Sasaram Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSasaram NewsWoman Passenger Harassed at Malwar Toll Plaza Video Goes Viral

टोल प्लाजा पर महिला के साथ बदसलूकी

शिवसागर, एक संवाददाता।ल गेट रणक्षेत्र में तब्दील रही। हालांकि इस संबंध में थाने में आवेदन नहीं दिया गया है। पीड़ित ने कहा कि इसकी शिकायत वे परिवहन

Newswrap हिन्दुस्तान, सासारामSat, 12 April 2025 07:32 PM
share Share
Follow Us on
टोल प्लाजा पर महिला के साथ बदसलूकी

शिवसागर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र की राष्ट्रीय मार्ग 19 पर मलवार टोल प्लाजा पर शनिवार दोपहर बाद एक महिला यात्री के साथ टोल प्लाजा कर्मियों ने बदसलूकी की। घटना के संबंध में बताया जाता है कि अनुराग सिंह अपने निजी वाहन से बनारस से रांची जा रहे थे। टोल प्लाजा पर कर्मियों द्वारा उनके परिवार की महिला के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। जिस पर उन्होंने विरोध जताया। इसके बाद दोनो तरफ से नोक-झोंक होने लगी। इसके बाद सभी कर्मी एकजुट हो गए। इस दौरान कुछ देर के लिए टोल गेट रणक्षेत्र में तब्दील रही। हालांकि इस संबंध में थाने में आवेदन नहीं दिया गया है। पीड़ित ने कहा कि इसकी शिकायत वे परिवहन विभाग के अधिकारियों से करेंगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए अधिकारी भी कुछ कहने से बच रहे हैं। हालांकि इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।