पानी के अभाव में सूख रहा धान का बिचड़ा
सुप्पी प्रखंड में बारिश नहीं होने से किसानों के धान के बिचड़े सूख रहे हैं। प्रगतिशील किसान सत्यनारायण सिंह ने बताया कि मृगशिरा नक्षत्र में अभी तक कोई बारिश नहीं हुई है। वर्षा के अभाव में आम, लीची,...
Newswrap हिन्दुस्तान, सीतामढ़ीTue, 17 June 2025 02:04 AM

सुप्पी। प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों वर्षा नहीं हो रही है। इस कारण किसानों द्वारा अपने खेतों में गिराए गये धान का बिचड़ा सुख रहे है। प्रखंड क्षेत्र के प्रगतिशील किसान सत्यनारायण सिंह ने बताया कि इन दिनों मृगशिरा नक्षत्र चल रहा है। इसमें अभी तक एक बूंद भी पानी खेतों में नहीं गिरा है। किसानों द्वारा अपने खेतों में गिराए गये धान का बिचड़ा पानी के अभाव में सुख रहे है। वहीं वर्षा के अभाव में आम, लीची, ईंख, मूंग के फसल को भी काफी नुकसान हो रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।