राजद के सामाजिक न्याय परिचर्चा में सरकार के नीतियों का किया विरोध
नानपुर के ददरी में विधायक मुकेश कुमार यादव ने राजद के सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया। पूर्व मंत्री शिव चंद्र राम ने लालू प्रसाद के सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण की चर्चा की। विधायक ने...

नानपुर। प्रखंड के ददरी में सीता शरण राय के आवास पर विधायक मुकेश कुमार यादव ने राजद के सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया।अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मो जाकिर हुसैन और संचालन इश्तियाक अहमद अंसारी ने की।इसमें पूर्व मंत्री शिव चंद्र राम ने लालू प्रसाद के सामाजिक न्याय के प्रति समर्पण और त्याग की चर्चा की।बताया कि लालू प्रसाद और उनके पुत्र तेजस्वी यादव ने गरीब,पिछड़े और कमजोर वर्ग के लोगों के सेवा में अपना जीवन समर्पित कर दिया।आज भी गरीबों,बेरोजगारों,किसानों,मजदूरों और महिलाओं के लिए सड़क से संसद और विधानसभा में लड़ाई लड़ रहे है।पूर्व मंत्री मो शमीम ने हर बूथ के कार्यकर्ताओं को अभी से एकजुट होने की बात कही।विधायक
मुकेश कुमार यादव ने कहा कि 17 महीने की तेजस्वी के कार्यकाल में जितने काम हुए उतना 5वर्षों में भी नहीं किया।कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष सुनील कुशवाहा,विधायक निरंजन यादव,श्रवण कुशवाहा,मो शफीक,आफताब आलम मिंटू,नंद कुमार,कमलेश कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में लोगों ने अपने विचार रखे।धन्यवाद ज्ञापन हुकुम देव नारायण यादव ने किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।