Blood Bank in Siwan Faces Shortage of A and O Positive Blood Amid High Demand ब्लड बैंक में ए और ओ पॉजिटिव ग्रुप की खपत अधिक और भंडारण है कम, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsBlood Bank in Siwan Faces Shortage of A and O Positive Blood Amid High Demand

ब्लड बैंक में ए और ओ पॉजिटिव ग्रुप की खपत अधिक और भंडारण है कम

सीवान के सदर अस्पताल के ब्लड बैंक में सभी ग्रुप का ब्लड उपलब्ध है, लेकिन ए और ओ पॉजिटिव ग्रुप के ब्लड की खपत अधिक होने से भंडारण में कमी आ रही है। बी पॉजिटिव ग्रुप का खून सबसे ज्यादा है। अस्पताल के...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानThu, 22 May 2025 03:27 PM
share Share
Follow Us on
 ब्लड बैंक में ए और ओ पॉजिटिव ग्रुप की खपत अधिक और भंडारण है कम

सीवान, निज प्रतिनिधि। इन दिनों सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में सभी ग्रुप का ब्लड उपलब्ध है। इलाजरत जरूरतमंद मरीजों को ब्लड भी आसानी से मिल जा रही है। लेकिन ब्लड बैंक से जुड़े पदाधिकारियों व कर्मियों को इस बात ने चिंता बढ़ा दी है कि ए और ओ पॉजिटिव ग्रुप के ब्लड की खपत अधिक है जबकि आवग नहीं होने से भंडारण में इस ग्रुप की संख्या काफी कम है। जबकि बी पॉजिटिव ग्रुप के ब्लड की संख्या सबसे अधिक है। अधिकतर डोनर बी-पॉजिटिव ग्रुप का ही ब्लड डोनेट कर दूसरे ग्रुप का ब्लड लेना चाहते हैं। इस स्थिति अस्पताल प्रबंधन के पास सभी ब्लड ग्रुप का ब्लड सुरक्षित रखना किसी समस्या से कम नहीं है।

बताया गया कि ए और ओ इन ग्रुपों का प्रतिदिन करीब दस यूनिट ब्लड का खपत है जबकि औसतन तीस यूनिट ब्लड की खपत होती है। एक आंकड़े के अनुसार, बुधवार को ब्लड बैंक में ए -पॉजिटिव का 6 यूनिटव और ओ -पॉजिटिव का कुल 4 यूनिट ब्लड उपलब्ध था। वहीं, सबसे अधिक 59 यूनिट बी-पॉजिटिव ग्रुप का ब्लड उपलब्ध था। इसके अलावे ए- निगेटिव ग्रुप का 1, बी- निगेटिव ग्रुप का 9, एबी- पॉजिटिव ग्रुप 3, एबी निगेटिव ग्रुप 1, ओ निगेटिव ग्रुप का कुल 11 यूनिट ब्लड उपलब्ध था। जिले में हैं थैलेसीमिया के 53 मरीज मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल 53 थैलेसीमिया के मरीज हैं। क्योंकि थैलेसीमिया एक रक्त जनित रोग है जो मानव शरीर में हीमोग्लोबिन के उत्पादन को कम करता है। हीमोग्लोबिन का कम स्तर शरीर के विभिन्न अंगों में ऑक्सीजन की कमी करता है। इस तरह के मरीजों को खून की जरूरत होती है। इस बीमारी से जुड़े सभी को खून उपलब्ध कराया जाता है। क्या कहते हैं पदाधिकारी सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक के नोडल पदाधिकारी डॉ. अनुप कुमार दूबे ने बताया कि मरीजों के लिए सभी ग्रुप का ब्लड उपलब्ध है। लेकिन खपत के अनुसार ए और ओ ग्रुप का उपलब्ध ब्लड की संख्या में कम है। प्रतिदिन इन दोनों ही ग्रुपों को मिलाकर करीब दस यूनिट ब्लड की खपत होती है। भंडारण में सबसे अधिक बी-पॉजिटिव ग्रुप का ब्लड है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।