बलहां एराजी पंचायत में महिला जन संवाद कार्यक्रम
भगवानपुर हाट के बलहां एराजी पंचायत के डेहरी गांव में महिला जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। बीडीओ कुमार विशाल ने महिलाओं को आर्थिक, शैक्षणिक और सामाजिक स्वावलंबन के लिए सरकार की कल्याणकारी योजनाओं...
Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानSun, 18 May 2025 11:20 AM

भगवानपुर हाट। प्रखंड क्षेत्र के बलहां एराजी पंचायत के डेहरी गांव में शनिवार को महिला जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बीडीओ कुमार विशाल ने ग्रामीण महिलाओं व जीविका दीदियों से महिला विकास पर चर्चा की। इस अवसर पर बीडीओ ने महिलाओं को आर्थिक, शैक्षणिक, समाजिक रूप से स्वावलम्बी बनाने के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और इन योजनाओं का सीधा लाभ लेने के लिये उन्हें जागरूक किया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।