नबीगंज में जंगली जानवर कर रहे फसलों को नुकसान
नबीगंज प्रखंड में नीलगाय और जंगली सूअर फसलों को गंभीर नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसान गन्ना और मूंग की फसलें उगाते हैं, परंतु ये जानवर फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। कटीले तारों से खेतों को घेरने के बावजूद...

लकड़ी नबीगंज। एक संवाददाता। प्रखंड में नीलगाय व जंगली सूअर फसलों को बड़े पैमाने पर क्षति कर रहे हैं। इस वजह से किसानों को नुकसान सहना मजबूरी बन गई है। प्रखंड में गन्ना, मूंग की फसल किसानों ने बड़े पैमाने पर लगाई है। परंतु नीलगाय व जंगली सूअर इन फसलों का नुकसान कर रहे हैं। इन जंगली जानवरों से फसलों के बचाव के लिए किसानों का किया जा रहा प्रयास बिफल हो जाता है। किसानों का कहना है कि कटीले तारों से खेतों के घेरने पर भी ये जानवर खेतों में घुसकर फसलों की क्षति कर देते हैं। प्रखंड की बड़ी आबादी खेती पर ही निर्भर है। परंतु जंगली जानवरों की वजह से किसाने की आमदनी पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। नीलगायों को मारने का का सरकारी फरमान असरदायक नहीं दिख रहा है। स्थानीय किसान बताते हैं कि सरकारी निर्देश पर विगत माह शुटरो ने आकर कई नीलगायों को मारा था। परंतु अभी भी बड़ी संख्या में नीलगाय क्षेत्र में घूमते देखे जा रहे हैं। जो रात की कौन कहे दिन में भी फसलों को नुकसान कर रहे हैं। स्थानीय किसानों ने नीलगायों व जंगली सूअर से फसलों के बचाव के लिए मुकम्मल व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।