सीवान के जितेन्द्र बने बिहार कांग्रेस के कोषाध्यक्ष
सीवान। बिहार प्रदेश कांग्रेस का कोषाध्यक्ष एक बार फिर जितेन्द्र गुप्ता को बनाया गया है। जिले के कांग्रेसियों ने उनके मनोनयन का स्वागत किया है और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व महासचिव...

सीवान। बिहार प्रदेश कांग्रेस का कोषाध्यक्ष एक बार फिर जितेन्द्र गुप्ता को बनाया गया है। जितेन्द्र गुप्ता जिले के जीरादेई प्रखंड के हसुआं निवासी हैं। वह पूर्व में भी पार्टी के प्रदेश कोषाध्यक्ष रह चुके हैं। इधर जितेन्द्र गुप्ता को कांग्रेस का प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाए जाने का जिले के कांग्रेसियों ने स्वागत किया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे व राष्ट्रीय महासचिव केसुवेणुगोपाल के प्रति आभार प्रकट किया है। इनके मनोनयन पर कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि ओमप्रकाश मिश्रा, रमाकांत सिंह, पंचदेव राम, प्रमोद श्रीवास्तव, एजाजुलहक सिद्दीकी, विवेक गुप्ता, वदूद खान, मिथिलेश सिंह, अंजनि पांडेय, शमीम अहमद खान, बच्चा सिंह, गोपाल प्रसाद व डोमा राम ने बधाई दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।