मैरवा के सूर्यपुरा गांव में ईट से हमला कर अधेड़ की हत्या
मैरवा के सूर्यपुरा गांव में जमीन के विवाद के चलते भगवान शर्मा नामक 60 वर्षीय व्यक्ति की ईट से हमला कर हत्या कर दी गई। उसकी भतीजी और भाई के बीच विवाद के बाद हमला हुआ। घायल होने के बाद भगवान शर्मा की...

मैरवा, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के सूर्यपुरा गांव में जमीन संबंधी विवाद में अधेड़ की ईट से हमला कर हत्या कर दी गई। मृतक साठ वर्षीय भगवान शर्मा है। जमीन संबंधी विवाद को लेकर उसकी भतीजी और भाई के द्वारा ईंट से हमला किये जाने की बात बताई जा रही है। घटना के बाद पुलिस गांव में पहुंची है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद हमला करने वाले परिवार के सदस्य घर छोड़कर फरार हो गये। जानकारी के अनुसार, सुबह में जमीन को लेकर भगवान शर्मा और उसके भाई सुभाष शर्मा के बीच विवाद हुआ। बाद में दोनों पक्ष में मारपीट हो गई। इसी दौरान सुभाष शर्मा की बेटी ने ईट से हमला कर दिया। सिर पर चोट लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गये। चिकित्सक के पास ले जाने के क्रम में उसने दम तोड़ दिया। भगवान शर्मा के घर में उसकी पत्नी साथ में रहती है। मृतक का बेटा विदेश में काम करता है। घटना के बाद आरोपी के परिवार वाले लोग मौके से फरार हो गये। घटना के बाद गांव में तनाव कायम है। पुलिस ने मृतक के पत्नी से पूक्ष्ताक्ष के बाद फर्द बयान लिया है। जिसके आधार पर मामले की छानबीन चल रही है। बताया जा रहा है कि भगवान शर्मा दिल्ली में काम करते थे। पांच वर्ष से गांव में आये थे। इसके बाद जमीन को लेकर विवाद चल रहा था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।