जमीन विवाद में मारपीट चार महिलाएं घायल
सिसवन के नोनियापट्टी गांव में जमीनी विवाद के चलते चार महिलाओं के घायल होने की घटना हुई है। घायल महिलाओं में शंभू चौहान की पत्नी राजबली देवी, उनकी पुत्री मंजू कुमारी, पूजा कुमारी और लालबाबू महतो की...
Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानTue, 15 April 2025 03:31 PM

सिसवन। थाना क्षेत्र के नोनियापट्टी गांव में आपसी जमीनी विवाद में हुई मारपीट की घटना में चार महिलाएं घायल हो गई। घायलो में शंभू चौहान की पत्नी राजबली देवी, उसकी पुत्री मंजू कुमारी और पूजा कुमारी के अलावा लालबाबू महतो की पत्नी बिंदा देवी घायल शामिल है। सभी महिलाओं के इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। पुलिस को मामले की जानकारी दी गई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।