Public Grievance Hearing Held at Block Office with BDO and CO in Attendance जनता दरबार में बीडीओ व सीओ ने फरियादियों की फरियाद सुनी, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsPublic Grievance Hearing Held at Block Office with BDO and CO in Attendance

जनता दरबार में बीडीओ व सीओ ने फरियादियों की फरियाद सुनी

भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। पहले हर नमाजी रोजेदार पाक साफ होकर मस्जिदों में जाकर जमाअत के साथ नमाज अदा की। वहीं उलेमाओं ने रमजान की फजीलतो को बयान करते हुए बताया कि रमजान माह का दूसरा अशरा भी खत्म हो...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानSat, 22 March 2025 02:54 PM
share Share
Follow Us on
जनता दरबार में बीडीओ व सीओ ने फरियादियों की फरियाद सुनी

भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय ने जनता दरबार आयोजित कर बीडीओ कुमार विशाल एवं सीओ धीरज कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से फरियादियों की फरियाद सुनी। दोनों अधिकारियों ने आम लोगों की समस्याओं को सुना तथा इसके निदान के लिए संबंधित विभाग को निर्देश दिया। बीडीओ व सीओ ने बताया कि अब हर शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय में बीडीओ तथा सीओ के उपस्थिति में जनता दरबार का आयोजन होगा और इसमें आम लोगों की समस्याओं के निदान का प्रयास किया जाएगा। इसमें बड़कागांव पंचायत की आपदा प्रभावित महिला पुष्पा देवी, सहसरांव पंचायत के हुलेसरा गांव के दिव्यांग साधु यादव तीन माह से डीलर द्वारा अनाज नहीं देने की शिकायत लेकर पहुंचे। वहीं बनसोही के प्रेम किशोर साह, तरवार भेड़वनिया के अंबिका महतो, रामपुर दीगर की रिंकू कुमारी व अन्य कई लोग अपनी फरियाद लेकर जनता दरबार में पहुंचे थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।