Women Empowerment Dialogue Program Launched in Siwan to Promote Government Welfare Schemes डीएम ने महिला संवाद वाहन को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखा किया रवाना, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsWomen Empowerment Dialogue Program Launched in Siwan to Promote Government Welfare Schemes

डीएम ने महिला संवाद वाहन को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखा किया रवाना

सीवान में महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें जिला व प्रखंड स्तरीय अधिकारी शामिल हुए। इसका उद्देश्य महिलाओं को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराना है। कार्यक्रम के तहत महिलाएं अपनी...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानSat, 19 April 2025 11:11 AM
share Share
Follow Us on
डीएम ने महिला संवाद वाहन को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखा किया रवाना

सीवान। ग्रामीण विकास विभाग के तहत जीविका के माध्यम से आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम में जिला व प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी शामिल हुए। जिला प्रशासन के अनुसार, महिला संवाद रथ के माध्यम से विभिन्न स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं के साथ संवाद किया जायेगा। इसी के तहत डीएम मुकुल कुमार गुप्ता, एडीएम नवनील कुमार, डीडीसी मुकेश कुमार व डीपीएम जीविका कृष्णा कुमार गुप्ता ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में जिले में सरकार संचालित योजनाओं व कार्य, साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में आए सकारात्मक बदलाव को ले महिला संवाद वाहन को कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर शुक्रवार को रवाना किया। डीएम ने बताया कि महिला संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से महिलाओं को अवगत कराना है। महिला संवाद में महिलाएं खुलकर अपने गांव व टोले की समस्याओं व आकांक्षाओं को रख सकेंगी। डीएम ने बताया कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में क्रियान्वित योजनाओं, कार्यों व इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों में आए सकारात्मक बदलाव पर विस्तृत चर्चा करने व महिलाओं की आकांक्षाओं को बेहतर ढंग से समाहित करने के लिए महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। महिला संवाद कार्यक्रम में ग्रामीण महिलाएं भी शामिल हुईं। इधर, महिला संवाद कार्यक्रम में अप्रैल से जून तक की गर्मी के मौसम को देखते हुए कार्यक्रम स्थल के आसपास एंबुलेंस आकस्मिक सेवा की तैनाती की गई थी। मेडिकल किट व ओआरएस पैकेट, दवाईयां आदि उपलब्ध कराए गए थे। महिला संवाद कार्यक्रम के सुचारू रूप से संचालन के लिए जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिला प्रशासन के अनुसार, जिला स्तर पर स्थापित नियंत्रण कक्ष रुट मैप के अनुसार कार्यक्रम का संचालन अनुश्रवण व आवश्यक सहयोग करेगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।