Severe Storm Causes Damage in Nautan Homes and Crops Affected नौतन में आंधी-बारिश में घरों के छप्पर उड़े, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsSevere Storm Causes Damage in Nautan Homes and Crops Affected

नौतन में आंधी-बारिश में घरों के छप्पर उड़े

नौतन, एक संवाददाता। प्रखंड में गुरुवार की देर शाम आई तेज आंधी- पानी से क्षेत्र के कई घरों के छप्पर उड गये। खापबनकट पंचायत के बैरागीपुर गांव में अक्षयलाल के घर काफी नुकसान पहुंचा है। आंधी में उनके घर...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानSat, 19 April 2025 11:15 AM
share Share
Follow Us on
 नौतन में आंधी-बारिश में घरों के छप्पर उड़े

नौतन, एक संवाददाता। प्रखंड में गुरुवार की देर शाम आई तेज आंधी- पानी से क्षेत्र के कई घरों के छप्पर उड गये। खापबनकट पंचायत के बैरागीपुर गांव में अक्षयलाल के घर काफी नुकसान पहुंचा है। आंधी में उनके घर के छप्पर उड गये। पुरा घर तहस-नहस हो गया है। वहीं इस तेज आंधी-बारिश में कई पेड गिर गए जिससे कई जगहों पर आवागमन बाधित हो गया। गुरुवार की शाम के करीब चार बजे के आसपास तेज़ आंधी के साथ बारिश शुरु हुई। जिसके चपेट में कई छोटे बड़े पेड सड़क पर ही गिर पड़े। जिसमें सड़क किनारे लगे बिजली तार व पोल इसकी चपेट मे आकर ध्वस्त हो गये। बिजली के तार टूट गये। जिस दौरान बिजली सप्लाई प्रभावित हो गई। खलवां नहर मार्ग पर आंधी-बारिश से पेड गिरने से आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गई। लोगों को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। तेज आंधी-बारिश के साथ ओले पडने से किसानों के गेंहू की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।