Women s Dialogue Organized in Hasnapura to Discuss Government Schemes महिला संवाद में दी गयी जानकारी, Siwan Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsSiwan NewsWomen s Dialogue Organized in Hasnapura to Discuss Government Schemes

महिला संवाद में दी गयी जानकारी

हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के पियाउर मोती संगठन व लहेजी शिवानी संगठन द्वारा महिला संवाद का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम संगठन के प्रतिनिधियों अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष द्वारा दीप प्रज्जवलित कर...

Newswrap हिन्दुस्तान, सीवानSun, 11 May 2025 12:41 PM
share Share
Follow Us on
महिला संवाद में दी गयी जानकारी

हसनपुरा, एक संवाददाता। प्रखंड के पियाउर मोती संगठन व लहेजी शिवानी संगठन द्वारा महिला संवाद का आयोजन किया गया। जिसमें ग्राम संगठन के प्रतिनिधियों अध्यक्ष, सचिव व कोषाध्यक्ष द्वारा दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड परियोजना प्रबंधक रजनीश कुमार सिंह, क्षेत्रीय समन्वयक सुमन कुमार, सामुदायिक समन्वय संगीता कुमारी और अभिषेक कुमार के द्वारा किया गया। महिला संवाद दोनों पंचायत की लगभग 400 से भी अधिक दीदीयां विभिन्न वार्डो से शामिल हुई। जिसमें सभी सरकार के द्वारा चलाए जा रहा है विभिन्न योजनाओं जैसे साइकिल योजना, पोशाक योजना, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना, नल जल योजना, पेंशन योजना, दिव्यांग पेंशन योजना, विधवा पेंशन योजना, शौचालय योजना, मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना, लक्ष्मी बाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना, विवाह प्रोत्साहन अनुदान योजना और भी अन्य योजनाएं के बारे में विस्तृत जानकारी वाहन द्वारा वीडियो प्रोजेक्टर के माध्यम से प्रदर्शित किया गया।

वहीं दीदियों से अनुभव साझा किया गया साथ ही उनके पंचायत ग्राम में आवश्यक मुद्दों के बारे में उनकी जानकारी ली गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।